सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की अफवाहें तेजी से फैल रही थी। कहा जा रहा था कि दोनों अगले साल शादी करने वाले हैं। देओल परिवार की बहू बनेंगी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल करेंगे शादी?
सूत्र बोले- सारा और राजवीर कभी एक-दूसरे से नहीं मिले सारा फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लंबे समय से ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि सारा तेंदुलकर 2027 में सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे राजवीर देओल (Rajveer Deol) से शादी करने वाली हैं।
हालांकि, एक रिपोर्ट में इन अटकलों को खारिज कर दिया गया है। सारा के करीबी एक सूत्र ने स्पष्ट किया है कि वे दोनों कभी मिले तक नहीं हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि सारा फिलहाल सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट ,सूत्र ने बताया,'इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। सारा और राजवीर कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं। सारा सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।
ये अटकलें बिल्कुल अनावश्यक हैं और परेशान करने वाली हैं। सारा इन अफवाहों पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगी, क्योंकि वह गरिमा बनाए रखना चाहती हैं और शालीनता से पेश आना पसंद करती हैं। ' A post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar) इससे पहले एक इंटरव्यू में, सारा ने शादी को लेकर अपने विचार शेयर किए थे।
उन्होंने बताया था कि उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी उनके लिए एक तरह का 'ट्रायल राउंड'रही। यह अटकलें सबसे पहले रेडिट से शेयर होने शुरू हुईं और फिर तेजी से अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फैल गईं। फिलहाल इन दावों को साबित करने के लिए कोई विश्वसनीय या सत्यापित स्रोत मौजूद नहीं है।
वायरल पोस्ट्स में दावा किया गया था कि सारा तेंदुलकर 2027 में सनी देओल के बेटे से शादी करेंगी, जिससे बॉलीवुड और क्रिकेट परिवारों के बीच संभावित रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। इनमें यह भी दावा किया गया कि राजवीर, सारा को महंगे तोहफे भेज रहे थे। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है और न ही सारा, तेंदुलकर परिवार या देओल परिवार की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि की गई है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं