शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 06:51 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 18,895 व्यूज

'ईठा' की मुश्किलें बढ़ाएंगे सलमान खान, श्रद्धा की फिल्म से होगा 'Maatrubhumi' का क्लैश; 4 दिसंबर को होगी टक्कर

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 05:54 PM IST
'ईठा' की मुश्किलें बढ़ाएंगे सलमान खान, श्रद्धा की फिल्म से होगा 'Maatrubhumi' का क्लैश; 4 दिसंबर को होगी टक्कर

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो श्रद्धा कपूर की 'ईठा' से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। 'ईठा' की मुश्किलें बढ़ाने आ रहे हैं सलमान खान सलमान खान की 'मातृभूमि' 4 दिसंबर को होगी रिलीज श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' से होगा सीधा मुकाबला एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

बॉलीवुड में नवंबर के बाद दिसंबर के महीने में कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इन बड़ी फिल्मों में शाह रुख खान की किंग से लेकर एंवेजर्स: डूम्सडे समेत श्रद्धा कपूर की ईठा का नाम भी शामिल है और अब लीजिए दिसंबर के महीने में ही बॉक्स ऑफिस पर आंधी तूफान मचाने आ रहे हैं सलमान खान, क्योंकि दबंग खान की मचअवेटेड फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) की रिलीज का एलान हो चुका है।

दरअसल हाल ही में ही सलमान ने मुंबई में मातृभूमि (Maatrubhumi Trailer) के ट्रेलर इवेंट के दौरान खुद फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है। सलमान ने कहा है कि उनकी फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट में बार-बार देरी हुई और अब इस देरी के चलते आखिरकार फिल्म को ग्रीन सिग्नल मिला है और फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया है।

अब इसमें ट्विस्ट ये है कि 4 दिसंबर को ही श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की मचअवेटेड फिल्म 'ईठा' (Eetha) भी रिलीज होने जा रही है। मतलब ये है कि भाईजान अब श्रद्धा की फिल्म की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। अभीतक 4 दिसंबर को श्रद्धा की फिल्म आ रही थी और वो भी किंग से पहले, लेकिन अब श्रद्धा की फिल्म से सलमान की फिल्म टकराने वाली है।

फिल्म के इस ट्रेलर लॉन्च पर सलमान (Salman Khan) ने बताया कि, फिल्म में आखिर इतनी देरी क्यों हुई है। दरअसल कहा जा रहा था कि वीएफएक्स और फिल्म की एडिटिंग के चलते देरी हुई है। इस पर सलमान ने कहा कि, फिल्म की देरी का कारण ये है कि, वो होता है ना वो, VFX।

आजकल हर कोई वीएफएक्स का एक्सपर्ट हो गया है। जहां पर वीएफएक्स का शॉट डाला नहीं गया है, तो वहां पर भी देखते हैं कि ये वीएफएक्स का शॉट अच्छा नहीं हुआ है। वगैरह, वगैरह।

ये हम किसी को मौका नहीं देना चाह रहे हैं कि, वह जूम इन करके देखे और बोले कि वीएएफ, हम्म्म्म ! इसके अलावा सलमान ने आगे कहा कि फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई है तो वीएफएक्स का इस्तेमाल बहुत ज्यादा नहीं हुआ है। वहीं सलमान ने ये भी बताया कि क्या वाकई में सरकार का हस्तक्षेप इसमें था कि नहीं।

सलमान ने इस पर बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ना हम चाइना के विरुद्ध जा रहे हैं और ना ही हमें सरकार की तरफ से कहा गया कि स्क्रिप्ट बदलो या कुछ और। ये सब बकवास है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सनी देओल की Suryaa में 7 गाने, फुल एल्बम आउट; कुमार सानू-उदित नारायण समेत 13 सिंगर्स ने मिलकर गाए गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बॉलीवुड का वो छठ गीत, शारदा सिन्हा की मधुर आवाज में हुआ अमर; सूर्य देव को अर्घ्य देती हुईं गाती हैं औरतें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

आ गई Salman Khan की फिल्म Maatrubhumi की रिलीज डेट, इस तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ना शोर-शराबा, ना पार्टी बीट। Asha Bhosle का वो दीवाली गीत; 49 साल पहले साईं बाबा की फिल्म में आया था नजर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक-दूसरे की आंखों में डूबे ऐश्वर्या-अभिषेक, हाथ थामे दीवाली पार्टी में ली एंट्री; यूजर्स बोले- 'नो नजर प्लीज'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'जिसने नहीं चुना वो बेवकूफ। ', रिजेक्शन पर Shehnaaz Gill के बेबाक बयान; इस डायरेक्टर को बताया फेवरेट

मनोरंजन • Mumbai

दीवाली से पहले पूरा बजट सेट करती हैं Abhijeet Sawant की पत्नी, मुंबई की लोकल मार्केट से करती हैं शॉपिंग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल