Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि कब सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, इसकी तारीख सामने आ गई है। मातृभूमि की रिलीज डेट। फोटो क्रेडिट- एक्स श्रद्धा कपूर की फिल्म से टकराएगी मातृभूमि एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
महीनों से अटकी हुई सलमान खान की फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है। कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। हालांकि, ऐसा नहीं है।
फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। सलमान खान की फिल्म मातृभूमि कब सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, इसकी तारीख सामने आ गई है। मातृभूमि को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है और यह कई बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार 4 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है।
सलमान खान और चित्रांगदा की फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे थे। फिल्म की रिलीज डेट तो आ गई है, लेकिन इसका क्लैश इस साल की बड़ी फिल्म से होने जा रही है। दरअसल, सलमान खान की फिल्म मातृभूमि जिस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, उसी दिन श्रद्धा कपूर की बायोग्राफिकल ड्रामा ईठा (Eetha) भी आ रही है।
फिल्म को लेकर पहले से ही बज है। ऐसे में मातृभूमि का ईठा से टकराना, कहीं सलमान खान को भारी न पड़ जाए। लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म 4 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आ रही है।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) ऐसी चर्चा थी कि सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर आज रिलीज होगा। हालांकि, फिल्म का ट्रेलर आज जारी नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि आने वाले दो-तीन दिन में फिल्म का ट्रेलर जारी हो सकता है।
सलमान खान ने मुंबई मीडिया को ट्रेलर की सिर्फ झलक दिखाई है। आने वाले कुछ दिनों में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। अपूर्व लखिया निर्देशित फिल्म में सलमान और चित्रांगदा मुख्य भूमिका में हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं