शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 06:51 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 19,284 व्यूज

बॉलीवुड का वो छठ गीत, शारदा सिन्हा की मधुर आवाज में हुआ अमर; सूर्य देव को अर्घ्य देती हुईं गाती हैं औरतें

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 05:36 PM IST
बॉलीवुड का वो छठ गीत, शारदा सिन्हा की मधुर आवाज में हुआ अमर; सूर्य देव को अर्घ्य देती हुईं गाती हैं औरतें

शारदा सिन्हा की आवाज में ट्रेंड कर रहा है छठी मैया का गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम 9 साल पहले आया शारदा सिन्हा का छठ पूजा गीत हुआ ट्रेंड बॉलीवुड फिल्म में भी शामिल किया गया था ये भक्ति गीत बिहार की स्वर कोकिला ने छठ पूजा पर गाए कई शानदार गीत एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

त्यौहारों का मौसम आ चुका है। धनतेरस के बाद दीवाली और उसके बाद छठ पूजा। बिहार में छठ पूजा का क्या महत्व है इस बात से हम सब भली भांति वाकिफ है।

दीवाली के साथ ही बिहार में महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जहां चार दिनों में महिलाएं पूरी तरह से छठी मैया की भक्ति में डूब जाती हैं। एक तरफ जहां छठ पूजा की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ 13 नवंबर से शुरू होने वाले इस महापर्व से पहले दिग्गज सिंगर शारदा सिन्हा का एक गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

कौन सा है वो बॉलीवुड गीत, जिसे खूब सुना जा रहा है, नीचें पढ़ें डिटेल्स। शारदा सिन्हा की मधुर आवाज में गाया जो छठ पूजा गीत इस वक्त जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है, उसके लिरिक्स हैं ''पहिले पहिल छठी मइया' (Pahile Pahil Chhathi Maiya) है। बिहार में छठ पूजा के दौरान सूर्या को अर्घ्य देते हुए ये गीत गुनगुनाती हैं।

शारदा सिन्हा ने छठ पूजा के दौरान गाए जाने वाले भक्ति गीत को सिर्फ अपनी मधुर आवाज ही नहीं दी, बल्कि इसका कंपोजिशन भी किया। इसके लिरिक्स हृदय नारायण झा ने लिखे। साल 2016 में छठ पूजा के खास मौके पर बने हुए शारदा सिन्हा के इस गाने को तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म द वन में भी शामिल किया गया था, जिसके साथ दिग्गज सिंगर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सालों बाद शारदा सिन्हा की आवाज में उनका गीत पहिले पहिल छठी मइया को सुनकर फैंस काफी भावुक हो गए। मूवी द वन में ये गाना विशाल मिश्रा ने गाया है। शारदा सिन्हा ने अपने करियर में कई गाने गाए।

उन्होंने अपने पूरे म्यूजिक करियर में पहला गीत साल 1974 में रिकॉर्ड किया था,जो एक भोजपुरी गाना था। हालांकि, उन्हें जिस गाने से असली पहचान बॉलीवुड में मिली, वो छठ के मौके पर ही रिलीज हुआ था, गाने के लिरिक्स थे 'उग हो सुरुज देव'। उनके छठ के मशहूर गानों में केळवा के पात पर', 'कांच ही बांस के बहंगिया', 'हो दीनानाथ' और 'पहिले पहिल हम कईनी' शामिल हैं।

शारदा सिन्हा को बिहार की स्वर कोकिला के रूप में पहचान मिली। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सनी देओल की Suryaa में 7 गाने, फुल एल्बम आउट; कुमार सानू-उदित नारायण समेत 13 सिंगर्स ने मिलकर गाए गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'ईठा' की मुश्किलें बढ़ाएंगे सलमान खान, श्रद्धा की फिल्म से होगा 'Maatrubhumi' का क्लैश; 4 दिसंबर को होगी टक्कर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

आ गई Salman Khan की फिल्म Maatrubhumi की रिलीज डेट, इस तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ना शोर-शराबा, ना पार्टी बीट। Asha Bhosle का वो दीवाली गीत; 49 साल पहले साईं बाबा की फिल्म में आया था नजर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक-दूसरे की आंखों में डूबे ऐश्वर्या-अभिषेक, हाथ थामे दीवाली पार्टी में ली एंट्री; यूजर्स बोले- 'नो नजर प्लीज'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'जिसने नहीं चुना वो बेवकूफ। ', रिजेक्शन पर Shehnaaz Gill के बेबाक बयान; इस डायरेक्टर को बताया फेवरेट

मनोरंजन • Mumbai

दीवाली से पहले पूरा बजट सेट करती हैं Abhijeet Sawant की पत्नी, मुंबई की लोकल मार्केट से करती हैं शॉपिंग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल