गुरुवार, 26 नवंबर 2026 02:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 16,464 व्यूज

आज शुरू होगा 'समावेश' और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 06:38 AM IST
आज शुरू होगा 'समावेश' और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा

एआई आधारित (सिंगल एक्सेस मैकेनिज्म फार आल वर्टिकल्स ऑफ एम्पावरमेंट एंड सोशल हार्मोनी) समावेश पोर्टल के जरिये मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और विभागीय पोर्टल को एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। आज शुरू होगा 'समावेश' और ई-अनुदान पोर्टल 22 भाषाओं में मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा ।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार बुधवार को डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 'समावेश' और नए ई-अनुदान पोर्टल की शुरुआत करेंगे। इससे सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ उठाने की प्रक्रिया सुविधाजनक हो सकेगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित (सिंगल एक्सेस मैकेनिज्म फार आल वर्टिकल्स ऑफ एम्पावरमेंट एंड सोशल हार्मोनी) समावेश पोर्टल के जरिये मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और विभागीय पोर्टल को एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। कॉमन लॉगिन सुविधा होने से नागरिकों, लाभार्थियों और अन्य संबंधित पक्षों को अलग-अलग पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसकी प्रमुख विशेषता एआई क्षमता से लैस चैटबॉट 'सामाजिक सहायक' होगा, जो भाषिणी के सहयोग से 22 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी और सहायता उपलब्ध कराएगा। पोर्टल को डिजिलाकर और पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) से भी जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही अनुदान सहायता के प्रबंधन को सरल बनाने और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से नया ई-अनुदान पोर्टल भी शुरू किया जाएगा।

इसमें अटल वयो अभ्युदय योजना (एवीवाईएवाई) समेत चार प्रमुख योजनाओं के तहत अनुदान संबंधी प्रक्रियाएं एकीकृत होंगी। नए पोर्टल का उद्देश्य विभाग की योजनाओं के तहत सहायता पाने वाले गैर सरकारी संगठनों, स्वैच्छिक संगठनों और अन्य संस्थानों के लिए ‘कारोबारी सुगमता’ को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में दो सहमति ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान भी होगा। पहला एमओयू सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और भाषिणी के बीच होगा। जिससे 22 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी और सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

दूसरा एमओयू विभाग और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के बीच होगा। इनका उद्देश्य कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000 mAh बैटरी वाला Realme का नया 5G फोन, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OPPO F35 Series Review: अब ग्रुप सेल्फी में कोई नहीं रहेगा फ्रेम से बाहर, 50MP कैमरे के साथ मिलती है दमदार बैटरी और शानदार मजबूती

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP के तीन कैमरे और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

लॉन्च से पहले Google Play Store पर डाउनलोड के लिए आया BGMI Air, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 56 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

WhatsApp में आया कमाल का फीचर, फोन बंद होने पर भी पहुंचेगा मैसेज, जानिए कैसे

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel के सस्ते रिचार्ज प्लान, बिना डेटा के अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस, कीमत सिर्फ 185 रुपये से शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Ai+ Nova 2 Power Review: कैसा है 16,999 रुपये वाला फोन? 5 पॉइंट्स में समझें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल