गुरुवार, 26 नवंबर 2026 07:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 2,302 व्यूज

क्रुणाल पंड्या की ओर चला जूता, ऑटोग्राफ देते समय हुई घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 06:30 PM IST
क्रुणाल पंड्या की ओर चला जूता, ऑटोग्राफ देते समय हुई घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

क्रिकेटर और उनके प्रशंसकों के बीच मैदान के बाहर होने वाली मुलाकात अक्सर यादगार होती है। खिलाड़ी भी मैच के बाद फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाने और ऑटोग्राफ देने के लिए समय निकालते हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्रुणाल पंड्या के साथ ऐसा कुछ हुआ, जिसने इस मुलाकात को अप्रिय बना दिया।

बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल मैच के बाद दर्शकों के पास ऑटोग्राफ देने पहुंचे थे, तभी उनकी ओर जूता फेंका गया। क्रुणाल ने समय रहते खुद को बचा लिया और जूता उन्हें नहीं लगा। यह घटना सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के मुकाबले के बाद हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में क्रुणाल बाउंड्री के पास मौजूद दर्शकों की तरफ जाते दिखाई देते हैं। इसी दौरान अचानक उनकी ओर जूता आता है। क्रुणाल तुरंत पीछे हटकर उससे बचते हैं।

इस हरकत पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की और उस व्यक्ति को दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी देते नजर आए। जूता फेंके जाने के बाद भी देते रहे ऑटोग्राफ इस घटना के बावजूद क्रुणाल पांड्या ने सभी प्रशंसकों से दूरी नहीं बनाई। वीडियो के दूसरे हिस्से में वह एक फैन की जैकेट पर ऑटोग्राफ देते दिखाई देते हैं।

यानी अप्रिय घटना के बाद भी उन्होंने बाकी समर्थकों से मुलाकात जारी रखी और व्यवहार सामान्य रखा। इस वीडियो के सामने आने के बाद खिलाड़ी के साथ प्रशंसकों के व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कई फैंस ने इस तरह के बर्ताव को अनुचित माना है, पांड्या के साथ हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

Someone 𝗧𝗵𝗿𝗲𝘄 𝗦𝗵𝗼𝗲𝘀 at Krunal Pandya 😭😭After the SMAT match, Krunal Pandya was heading towards the fans to give autographs when suddenly, a fan threw his shoes at him. Krunal narrowly escaped getting hit and warned the fan not to repeat such behaviour. Later, he even signed an autograph inside a fans jacket cap.

😂 क्रुणाल पांड्या इस सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले पांड्या का प्रदर्शन हाल ही में खत्म हुए हांगकांग सिक्सेस में अच्छा नहीं रहा था, वहां उनकी गेंदों पर जमकर पिटाई देखने को मिली थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'15 मिनट निकालकर इसके मूलभाव को समझें', संविधान दिवस पर अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अभिषेक शर्मा ने सेमीफाइनल में खेली तूफानी पारी, चौके-छक्कों की बारिश कर निकाला श्रीलंका का धुआं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'संविधान से सत्ता चुनने का अधिकार', संविधान गौरव दिवस पर बोले अमित शाह

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने फिर दिखाया रौद्र रूप, सेमीफाइनल में 7 बाउंड्री जड़ हुए आउट, वनडे को बनाया टी20 गेम

खेल समाचार • Mumbai

कौन होगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान? टीम ने दिया बड़ा संकेत, फैंस ने भी लगाई अटकलें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पुरुष कर्मचारियों को पहली बार मिलेगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, विजय सरकार का बड़ा फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

720 रन के बाद बदला मिजाज! हेगले ओवल की पिच पर बल्लेबाज रहेंगे भारी या गेंदबाज बरपाएंगे कहर?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल