प्रधानमंत्री मोदी ने भूपेन हजारिका की जन्मशती के समापन पर कहा कि कुछ लोग देश में फूट डालकर सत्ता पाना चाहते हैं और भारत की उपलब्धियों पर नाराज फूफा की तरह मुंह फुलाए घूमते हैं। फूट डालने वालों पर पीएम मोदी का तंज (फोटो-) पीएम मोदी ने फूट डालने वालों पर साधा निशाना।
भूपेन हजारिका के गीतों से एकता का संदेश। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कुछ लोग फूट डालकर सत्ता पाने का सपना देखते हैं, भारत को टुकड़ों में देखते हैं और देश की उपलब्धियों पर नाराज फूफा की तरह मुंह फुलाए घूमते हैं।
ऐसे लोगों को महान गायक भूपेन हजारिका के गीत बार-बार सुनने चाहिए, इससे शायद उन्हें सद्बुद्धि आ जाए। प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम में गायक एवं संगीतकार भूपेन हजारिका की जन्मशती समारोहों के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय एकता के महत्व पर मोदी ने कहा, हम सभी भारतीय विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
भाषाएं, खान-पान और रहन-सहन भले ही अलग हों, लेकिन हमारा संकल्प एक है- विकसित भारत का निर्माण। लेकिन ऐसी बातें उन लोगों को पसंद नहीं आतीं जो फूट डालकर सत्ता पाने का सपना देखते हैं, भारत को टुकड़ों में देखते हैं और देश की उपलब्धियों पर नाराज फूफा की तरह मुंह फुलाए घूमते हैं।
ऐसे नाराज फूफा को भूपेन दा के गीत बार-बार सुनने चाहिए; शायद उन्हें सद्बुद्धि आ जाए। प्रधानमंत्री ने कहा, भूपेन दा का मानना था कि अच्छा भारतीय बनने के लिए अच्छा असमिया बनना भी जरूरी है। उन्होंने याद किया कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान हजारिका ने देश के युवाओं से राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार रहने का आह्वान किया था।
उन्होंने कहा, अक्सर जब हम किसी व्यक्ति की चर्चा करते हैं तो उसके नाम और उपलब्धियों की बात करते हैं। लेकिन कुछ लोग इन सबसे कहीं बड़े होते हैं। भूपेन दा ऐसे ही लोगों में से एक थे।
उन्होंने सिर्फ गीत नहीं लिखे, बल्कि एक युग लिखा। भारत की विरासत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बेमिसाल थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि असम में पिछले कुछ वर्षों में कई लोगों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास और मानवता का मार्ग अपनाया है।
पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में सरकार की विकास पहल हजारिका के आदर्शों से ही प्रेरित हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं