रविवार, 29 नवंबर 2026 09:11 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 14,241 व्यूज

'जन शक्ति से मशीन शक्ति की ओर बदलाव को तैयार रहें युवा सैन्य अधिकारी', बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 08:54 PM IST
'जन शक्ति से मशीन शक्ति की ओर बदलाव को तैयार रहें युवा सैन्य अधिकारी', बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसांख्यिकी बदलाव के मद्देनजर भविष्य में जनशक्ति के बजाय मशीन शक्ति पर निर्भरता बढ़ाने का आह्वान किया। जनसांख्यिकी बदलाव के कारण मशीन शक्ति पर निर्भरता बढ़ाएं (फोटो - ) जनसांख्यिकी बदलाव के कारण मशीन शक्ति पर निर्भरता बढ़ाएं सैन्य प्रशिक्षण को आधुनिक बनाएं, एआई का उपयोग करें रक्षा अनुसंधान और नवाचार में भारत वैश्विक नेता बने डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बदलती जनसांख्यिकी और घटती जनसंख्या वृद्धि दर के मद्देनजर भारत को भविष्य में जनशक्ति (मैनपावर) की बजाय मशीन शक्ति (मशीन पावर) पर अधिक निर्भर होना होगा। भारत आज युवा देश है, लेकिन आने वाले दशकों में युवाओं की आबादी घटने लगेगी। ऐसे में देश को अभी से क्षमताएं विकसित करनी होंगी, ताकि जनसांख्यिकीय बदलाव विकास में बाधा न बनें।

रक्षा मंत्री ने रविवार को पुणे के खड़कवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने के बाद कैडेटों से कहा कि विकसित देशों ने जनशक्ति पर निर्भरता घटाकर और मशीनों की शक्ति तथा तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाकर बदलाव के अनुरूप खुद को ढाल लिया है।

हमें भी इसी दिशा में तैयारी करनी चाहिए। राजनाथ ने कहा, युद्ध का स्वरूप बदल चुका है। अब लड़ाई जमीन, समुद्र और आसमान के साथ ही साइबर, अंतरिक्ष और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) जैसे क्षेत्रों में भी लड़ी जा रही है।

वैश्विक शक्ति संतुलन, भू-राजनीति और युद्ध की रणनीतियां तेजी से बदल रही हैं। इसलिए सैन्य प्रशिक्षण को आधुनिक बनाना जरूरी है। उन्होंने कैडेटों से नवाचार को बढ़ावा देने और सुरक्षा चुनौतियों के स्वदेशी समाधान विकसित करने का आह्वान किया।

वीरों की विरासत और बलिदान को रखें यादकैडेटों को बधाई देते हुए राजनाथ ने कहा कि वर्दी पहनना गर्व के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कैडेटों को याद दिलाया कि वे वीर योद्धाओं की विरासत के उत्तराधिकारी हैं। राजनाथ ने स्वतंत्रता सेनानी जतिंद्र नाथ दास के 63 दिनों के अनशन और उनके संघर्ष का उल्लेख किया।

मेजर सोमनाथ शर्मा, वीर अब्दुल हमीद और कैप्टन विक्रम बत्रा जैसे वीर सैनिकों के बलिदान को भी याद किया। कहा कि सैनिकों को शहीदों के बलिदान को अपना कर्ज समझना चाहिए और उनकी विरासत की रक्षा करनी चाहिए। राजनाथ ने कहा, अच्छा नेता वही है, जिस पर उसके अधीनस्थ बिना शर्त भरोसा करें।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

जीन थेरेपी से लौट सकती है आंखों की रोशनी, शुरुआती परीक्षणों में मिली उम्मीद

देश • अखिल भारतीय

एअर इंडिया की सऊदी अरब उड़ानें 2026 तक निलंबित, एक्सप्रेस की जेद्दा सेवा 2 दिसंबर से होगी शुरू

देश • अखिल भारतीय

युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोप में कर्नाटक के एक व्यक्ति पर NIA का शिकंजा, शुरू की जांच

देश • अखिल भारतीय

आधे भारत में सूखे जैसे हालात, उत्तर से दक्षिण तक प्रमुख जलाशयों में तेजी से घटा जलस्तर

देश • अखिल भारतीय

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़ा में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

देश • Mumbai

आधे भारत में सूखे जैसे हालात, IIT बॉम्बे ने जारी की चेतावनी; कई राज्यों में हालत चिंताजनक

देश • अखिल भारतीय

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़े में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल