रविवार, 22 नवंबर 2026 06:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,959 व्यूज

'सीने में खंजर उतार दिया'

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 05:56 PM IST
'सीने में खंजर उतार दिया'

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तारीखें भले ही अभी दूर हों, लेकिन मुस्लिम और दलित वोट बैंक पर कब्जे की लड़ाई खुलकर सड़कों पर आ गई है। बयानों में तल्खियां बढने लगी है। हाल ही में जेल से बाहर आए यूपी के कद्दावर नेता आज़म खान ने पहले तो अपनी समाजवादी पार्टी पर बेरुखी दिखाई लेकिन अब सीधे तौर पर असदुद्दीन ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के नए गठबंधन को ललकारा है।

स्वतंत्र पत्रकार अजीत अंजुम को दिए एक ताज़ा इंटरव्यू में आज़म खान ने ऐलान किया कि वे चंद्रशेखर आज़ाद के संसदीय क्षेत्र नगीना जाएंगे। उनका तंज सीधा और तीखा था वे वहां के मुस्लिम मतदाताओं का 'शुक्रिया' अदा करने जाएंगे कि उन्होंने चंद्रशेखर को जिताकर 'हमारे सीने में एक खंजर उतार दिया।

' आज़म खान का यह बयान महज़ चुनावी जुबानी जंग नहीं है। इसके पीछे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की वह सियासी हकीकत छिपी है। समीकरण है - नगीना का सियासी गणित।

2024 के लोकसभा चुनाव में जब यूपी में सपा ने 37 सीटें जीती थीं, तब नगीना में सपा प्रत्याशी मनोज कुमार मात्र 1,02,374 वोट (10. 22%) पर सिमट गए थे, जबकि चंद्रशेखर आज़ाद मुस्लिम-दलित एकजुटता के दम पर 5,12,552 वोट (51. 19%) लेकर जीते थे।

यही वह 'खंजर' है जिसका जिक्र आज़म कर रहे हैं। जेल, बेल , अखिलेश, ओवैसी और चुनाव पर आज़म खान का लंबा इंटरव्यू आज शाम मेरे यूट्यूब चैनल पर. बस EDIT हो रहा है , इंतज़ार कीजिए.

चार दिन पहले जेल से छूटने के बाद आज़म खान का पहला इंटरव्यू https://t. co/8IRW9CJ7OY पिछले कुछ दिनों से आज़म खान के एआईएमआईएम में जाने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन 19 नवंबर को रामपुर में आज़म खान के 'हैदराबादी बिरयानी' वाले बयान के बाद इसका रुख बदल गया। आज़म ने ओवैसी की यूपी में सक्रियता पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि यहां हैदराबादी बिरयानी नहीं, बल्कि पुलाव और मटन बिरयानी पसंद की जाती है।

इसके जवाब में 21 नवंबर को सहारनपुर पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सधा हुआ रुख अपनाया। उन्होंने खाने की बात को टालते हुए आज़म खान की ज़मानत का स्वागत किया और अल्लाह से उनकी अच्छी सेहत की दुआ मांगी। लेकिन आज़म खान ने ओवैसी की इस हमदर्दी को सियासी चश्मे से खारिज कर दिया।

अजित अंजुम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने सवाल उठाया कि दुआ के पीछे ओवैसी का असली मकसद क्या है? आज़म ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन पर इतने मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन 'बैरिस्टर साहब' (ओवैसी) ने उनकी तरफ से एक भी वकालतनामा दाखिल नहीं किया। आज़म के मुताबिक, अगर ओवैसी एक वकालतनामा भी दाखिल कर देते तो उन्हें बड़ा सुकून मिलता।

ये भी पढें: UP Police Transfer List: यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों का तबादला, लखनऊ-प्रयागराज समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल आज़म खान ने पलटवार के लिए नगीना को ही क्यों चुना? सवाल यह है कि रामपुर से निकलकर आज़म खान की नज़र सीधे बिजनौर ज़िले की नगीना सीट पर क्यों है?

इसका जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों में मिलता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Lucknow

UP Chunav 2027: ‘BJP का राधे-राधे, कमल खिला दे’ नारा बताता है कि कमल मुरझा गया- Akhilesh Yadav का तंज

स्पेशल • Ayodhya

PM Modi-Nepal के Balendra Shah देंगे अयोध्या-जनकपुर ट्रेन की सौगात, 604KM का सफर, रूट-किराया और टाइमिंग जानें

स्पेशल • Mumbai

मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद पर क्यों चलेगा बुलडोजर? MMRDA का अल्टीमेटम, जानिए पूरा विवाद

स्पेशल • Lucknow

UP Police Transfer List: यूपी में 144 पुलिस अधिकारियों का तबादला, लखनऊ-प्रयागराज समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल

स्पेशल • Mumbai

KBC-18 के पहले करोड़पति बने 28 साल के Bhushan Thakre कौन हैं? UPSC की तैयारी के लिए ₹24 लेकर पहुंचे थे मुंबई

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nitish Setu Controversy: नीतीश सेतु पर RJD का हंगामा, PM मोदी-बिहार CM के बैनर फाड़े, तेजस्वी ने उठाए 5 सवाल

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं हुजूर की धर्मपत्नी हूं और उसी नाते', राजा भैया की पत्नी भानवी का छलका दर्द,रामकथा को लेकर लगाया आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल