रविवार, 22 नवंबर 2026 02:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल अखिल भारतीय 13,355 व्यूज

Nitish Setu Controversy: नीतीश सेतु पर RJD का हंगामा, PM मोदी-बिहार CM के बैनर फाड़े, तेजस्वी ने उठाए 5 सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 01:37 PM IST
Nitish Setu Controversy: नीतीश सेतु पर RJD का हंगामा, PM मोदी-बिहार CM के बैनर फाड़े, तेजस्वी ने उठाए 5 सवाल

Nitish Setu Controversy: बिहार में छह लेन वाले नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के कुछ घंटे बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने पुल पर प्रदर्शन किया और NDA के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। इस दौरान लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी भी हुई।

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वहीं, RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुल के नामकरण से लेकर इसके निर्माण में केंद्र सरकार की भूमिका तक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया, वह पहले से ही यातायात के लिए चालू था।

तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि परियोजना के निर्माण में केंद्र सरकार का कोई आर्थिक योगदान नहीं रहा। तेजस्वी ने पुल का नाम गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर नहीं रखे जाने पर भी आपत्ति जताई। इस मुद्दे पर पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं ने भी नाराजगी जाहिर की है।

नीतीश सेतु पर RJD कार्यकर्ताओं ने क्यों किया हंगामा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया था। इसके कुछ घंटे बाद RJD कार्यकर्ताओं ने पुल पर प्रदर्शन किया।

सामने आए वीडियो में कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लहराते, NDA के पोस्टर-बैनर फाड़ते और लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि हंगामा करीब 40 मिनट तक चला। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे।

बिहार के वैशाली में नीतीश-सेतु के उद्घाटन के बाद हंगामा! 😟बताया जा रहा है, उद्घाटन के बाद भीड़ ने पुल पर लगे पोस्टर-बैनर फाड़ दिए और कट-आउट तोड़ दिए। पुल जनता की सुविधा के लिए बना है,इसकी सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है#LasVegasGP#HarGharSwachhJalSwasthUP https://t.

co/SiqWOVL3QV घटना पर BJP प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने RJD की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विकास परियोजनाओं का स्वागत करने के बजाय राजनीतिक व्यवधान पैदा कर रहा है। BJP ने इसे विकास के मुद्दे पर राजनीति करने का मामला बताया है।

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे और नीतीश सेतु के उद्घाटन पर सवाल उठाते हुए कई आरोप लगाए। उनके प्रमुख सवाल इस प्रकार हैं। प्रधानमंत्री जी, बिहार आने से पूर्व आज आपको आईने के सामने खड़े होकर एक बार आत्म साक्षात्कार अवश्य करना चाहिए कि बिहार के जिस सेतु का रिबन काटने आ रहे है उसमें उनका एक कण और फूटी कौड़ी का भी योगदान क्यों नहीं है?

प्रधानमंत्री जी, जितने वादे और झूठ आपने बिहार को दिए, उनको आज कृपया फिर रिपीट कर दीजिएगा। कीजिएगा ना? तेजस्वी यादव का दावा है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब एक साल पांच महीने पहले ही पुल का उद्घाटन कर दिया था।

उनके मुताबिक, इसके बाद से पुल पर यातायात भी जारी था और बड़ी संख्या में वाहन इससे गुजर चुके हैं। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि यदि पुल पहले से चालू था, तो प्रधानमंत्री को दोबारा इसका उद्घाटन करने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम उद्घाटन पट्टिका पर प्रधानमंत्री का नाम दर्ज कराने के लिए उठाया गया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं हुजूर की धर्मपत्नी हूं और उसी नाते', राजा भैया की पत्नी भानवी का छलका दर्द,रामकथा को लेकर लगाया आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gold Silver Price: चांदी ₹2.71 लाख और सोना ₹72 हजार से ज्यादा टूटा, आज किस भाव में बिक रहा गोल्ड-सिल्वर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

GTA 6 पर भिड़े BJP-कांग्रेस, PM मोदी के पोस्ट से शुरू हुई मीम वॉर, गेमिंग के बहाने किसने किसको घेरा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नेतन्याहू? इजरायल में नए गठबंधन की हलचल,आइजनकोट ने लिकुड को क्यों दिया न्योता?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Drishyam 3 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी अजय देवगन की 'दृश्यम 3', कब और कहां देखें?

स्पेशल • Kota

राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 6 घायल

स्पेशल • अखिल भारतीय

Aishwarya Rai को सलमान खान से क्यों लगा डर? एक्टर से बचने के लिए रखा बॉडीगार्ड, 2 दिन में छोड़ी नौकरी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल