रविवार, 22 नवंबर 2026 10:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 6,081 व्यूज

Aishwarya Rai को सलमान खान से क्यों लगा डर? एक्टर से बचने के लिए रखा बॉडीगार्ड, 2 दिन में छोड़ी नौकरी

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 06:05 AM IST
Aishwarya Rai को सलमान खान से क्यों लगा डर? एक्टर से बचने के लिए रखा बॉडीगार्ड, 2 दिन में छोड़ी नौकरी

Aishwarya Rai: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का रिश्ता इंडस्ट्री के चर्चित अफेयर में से एक रहा है। एक समय दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे लेकिन बाद में उनके रिश्ते में ऐसी दरार आई कि दोनों अलग हो गए। आज भी जब दोनों के पुराने रिश्ते से जुड़ा कोई किस्सा सामने आता है, तो वह सुर्खियों में छा जाता है।

अब एक बार फिर सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अतीत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दरअसल एक्टर और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने खुलासा किया है कि एक समय वह ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर चुके हैं। सलमान खान से सुरक्षा के लिए ऐश्वर्या राय ने रखा था बॉडीगार्ड केतन कराडे ने हाल ही में आर्ट मीडिया एंटरटेनमेंट के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

उन्होंने बताया कि करीब 20 साल पहले ऐश्वर्या राय ने उन्हें 7 दिनों के लिए अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस दौरान उन्हें खास तौर पर सलमान खान से एक्ट्रेस को सुरक्षित रखने के लिए नियुक्त किया गया था। 2 दिन में ही केतन ने अपना काम छोड़ दिया था हालांकि केतन ने ये काम ज्यादा दिनों तक नहीं किया और महज दो दिन बाद ही उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।

उनके इस खुलासे के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय के पुराने रिश्ते से जुड़ी चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है। पॉडकास्ट के दौरान केतन कराडे ने उस घटना का भी जिक्र किया था, जिसके बाद उन्होंने ऐश्वर्या राय की सुरक्षा की जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने बताया कि एक बार वह ऐश्वर्या राय को मुंबई में आयोजित फैशन शो में लेकर पहुंचे थे।

इसी दौरान वहां सलमान खान भी मौजूद थे और अचानक उनका सामना हो गया। केतन कराडे के मुताबिक सलमान खान को देखते ही उन्होंने गाड़ी से उतरने की बात कही लेकिन ड्राइवर ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी को तेजी से वहां से निकाल लिया।

इस घटना के बाद केतन ने अगले ही दिन बॉडीगार्ड की नौकरी छोड़ दी थी। केतन कराडे ने नौकरी छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि वह बॉडीबिल्डिंग करते थे और किसी के साथ मारपीट या हिंसा में शामिल नहीं होना चाहते थे। इसके अलावा वह दो लोगों के निजी रिश्ते के बीच भी नहीं पड़ना चाहते थे।

केतन ने बताया कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय दोनों ही उनके पसंदीदा कलाकार हैं। ऐसे में वह किसी एक के खिलाफ खड़े होकर दूसरे की सुरक्षा करने वाली स्थिति में नहीं रहना चाहते थे। यही वजह रही कि उन्होंने इस काम से दूरी बना ली।

केतन के इस खुलासे ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के पुराने रिश्ते से जुड़ी यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इस किस्से को लेकर चर्चा हो रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gold Silver Price: चांदी ₹2.71 लाख और सोना ₹72 हजार से ज्यादा टूटा, आज किस भाव में बिक रहा गोल्ड-सिल्वर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

GTA 6 पर भिड़े BJP-कांग्रेस, PM मोदी के पोस्ट से शुरू हुई मीम वॉर, गेमिंग के बहाने किसने किसको घेरा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नेतन्याहू? इजरायल में नए गठबंधन की हलचल,आइजनकोट ने लिकुड को क्यों दिया न्योता?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Drishyam 3 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी अजय देवगन की 'दृश्यम 3', कब और कहां देखें?

स्पेशल • Kota

राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 6 घायल

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब की नई औद्योगिक नीति से 75 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य, टेक्सटाइल से ऑटो सेक्टर तक खुलेंगे अवसर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: गुरु गोविंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व का होगा भव्य आयोजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए बनेगी टेंट सिटी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल