रविवार, 22 नवंबर 2026 10:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 17,479 व्यूज

Bihar News: गुरु गोविंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व का होगा भव्य आयोजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए बनेगी टेंट सिटी

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 11:31 PM IST
Bihar News: गुरु गोविंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व का होगा भव्य आयोजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए बनेगी टेंट सिटी

पटना: बिहार में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार, 21 नवंबर को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकाश पर्व का आयोजन 350वें प्रकाश पर्व की तरह ही भव्य और दिव्य होना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रकाश पर्व का आयोजन 9 से 16 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।

इस वर्ष आयोजन की थीम 'बिहार है तैयार, जी आयां नू' रखी गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार और अन्य राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर रेलवे, हवाई और बस सेवाओं की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए लगभग 20 हजार लोगों की क्षमता वाली टेंट सिटी बनाई जाएगी। इसके अलावा गंगा नदी के किनारे करीब 10 हजार श्रद्धालुओं की क्षमता वाला भव्य दीवान हॉल तैयार किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए लंगर, भोजन, आवासन और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं।

360वें प्रकाश पर्व के अवसर पर कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 जनवरी 2027 को कंगन घाट पर 1,000 ड्रोन की मदद से भव्य ड्रोन शो आयोजित होगा। वहीं, 16 जनवरी को गुरुद्वारा परिसर के आसपास आतिशबाजी की जाएगी।

इसके अलावा सिख इतिहास और परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए विशेष फोटो गैलरी और प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप भी विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से उन्हें आयोजन से संबंधित आवश्यक जानकारियां मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जीवन त्याग, साहस, सेवा, मानवता और धर्म की रक्षा का अद्वितीय संदेश देता है।

उनके 360वें प्रकाश पर्व का आयोजन पूरी श्रद्धा, भव्यता और गरिमा के साथ किया जाएगा। राज्य सरकार इस पावन अवसर को यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gold Silver Price: चांदी ₹2.71 लाख और सोना ₹72 हजार से ज्यादा टूटा, आज किस भाव में बिक रहा गोल्ड-सिल्वर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

GTA 6 पर भिड़े BJP-कांग्रेस, PM मोदी के पोस्ट से शुरू हुई मीम वॉर, गेमिंग के बहाने किसने किसको घेरा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नेतन्याहू? इजरायल में नए गठबंधन की हलचल,आइजनकोट ने लिकुड को क्यों दिया न्योता?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Drishyam 3 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी अजय देवगन की 'दृश्यम 3', कब और कहां देखें?

स्पेशल • Kota

राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 6 घायल

स्पेशल • अखिल भारतीय

Aishwarya Rai को सलमान खान से क्यों लगा डर? एक्टर से बचने के लिए रखा बॉडीगार्ड, 2 दिन में छोड़ी नौकरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब की नई औद्योगिक नीति से 75 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य, टेक्सटाइल से ऑटो सेक्टर तक खुलेंगे अवसर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल