रविवार, 22 नवंबर 2026 10:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 19,307 व्यूज

GTA 6 पर भिड़े BJP-कांग्रेस, PM मोदी के पोस्ट से शुरू हुई मीम वॉर, गेमिंग के बहाने किसने किसको घेरा?

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 09:28 AM IST
GTA 6 पर भिड़े BJP-कांग्रेस, PM मोदी के पोस्ट से शुरू हुई मीम वॉर, गेमिंग के बहाने किसने किसको घेरा?

GTA 6 Political Controversy: दुनिया में जिस GTA 6 की रिलीज को लेकर गेमर्स सालों से इंतजार कर रहे थे,वही गेम भारत में बीजेपी और कांग्रेस के बीच नई राजनीतिक लड़ाई की वजह बन गया। गेम की लॉन्चिंग से जुड़ी चर्चा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक संदेश देने के लिए इस्तेमाल किया, तो कांग्रेस ने भी इस मौके पर पलटवार करने में देर नहीं की।

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर गेमिंग के अंदाज में आरोप, तंज, वीडियो और मीम्स की बाढ़ आ गई। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'India is playing a whole new game!' यानी भारत अब एक बिल्कुल नया खेल खेल रहा है। इस पोस्ट के साथ 10 स्लाइड का एक विजुअल डेक शेयर किया गया, जिसमें 2013 और 2026 के भारत की विकास और आर्थिक स्थिति से जुड़े आंकड़ों की तुलना की गई थी।

बीजेपी ने इसे देश में आए बदलावों और विकास की कहानी बताने का जरिया बनाया। वहीं कांग्रेस ने इस पोस्ट को युवाओं तक पहुंचने की कोशिश और राजनीतिक प्रचार का नया तरीका बताते हुए निशाना साधा। GTA 6 Political Controversy: पीएम मोदी के पोस्ट पर कांग्रेस ने क्या कहा?

पीएम मोदी के पोस्ट पर कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे युवाओं से जुड़ने की एक बेताब कोशिश बताया। GTA सीरीज की कहानी अपराध करने वाले किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है।

इसी बात को पकड़ते हुए जयराम रमेश ने तंज कसा कि यह गेम एक आपराधिक जोड़ी की कहानी है और पीएम का इससे जुड़ना काफी सटीक है। India is playing a whole new game! https://t. co/CMkMbK6vII कांग्रेस ने इस पोस्ट को सिर्फ गेम से जोड़कर नहीं देखा, बल्कि इसके जरिए सरकार की सोशल मीडिया रणनीति पर भी सवाल उठाए।

पार्टी का तर्क था कि लोकप्रिय गेम के सहारे युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है। इस तरह GTA 6 की चर्चा विकास के आंकड़ों से निकलकर राजनीतिक कटाक्ष में बदल गई। भाषण से गेमिंग विजुअल तक, Gen Z को साधने के लिए मोदी ने बदला सोशल मीडिया का अंदाज, GTA 6 जैसी दिख रही पोस्ट बीजेपी ने UPA दौर को GTA के अंदाज में घेरा पीएम मोदी के पोस्ट के बाद बीजेपी ने सोशल मीडिया पर GTA की थीम को लेकर एक वीडियो जारी किया।

इसका टाइटल था 'GTA 6? Nah, GTA: UPA Era!'। इस वीडियो में 2004 से 2014 के यूपीए शासनकाल पर निशाना साधा गया।

गेमिंग की भाषा में उस दौर को दिखाते हुए 'Same open world, different loot' जैसे तंज इस्तेमाल किए गए। वीडियो के आखिर में 'Rated M for Massive Scams' लिखकर कांग्रेस पर घोटालों को लेकर हमला किया गया। From Vote Chori To GTA: Modis Perfect Match https://t.

co/NMwDWvacOe बीजेपी नेताओं ने भी इस ट्रेंड को आगे बढ़ाया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, 'No cheat codes used'। स्मृति ईरानी ने कहा कि टीम इंडिया ने बड़ा लेवल अप किया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में हुए बदलावों का जिक्र किया। बीजेपी गोवा और उत्तराखंड के सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी स्थानीय मुद्दों को जोड़कर गेमिंग स्टाइल में वीडियो और पोस्ट किए गए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gold Silver Price: चांदी ₹2.71 लाख और सोना ₹72 हजार से ज्यादा टूटा, आज किस भाव में बिक रहा गोल्ड-सिल्वर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नेतन्याहू? इजरायल में नए गठबंधन की हलचल,आइजनकोट ने लिकुड को क्यों दिया न्योता?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Drishyam 3 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी अजय देवगन की 'दृश्यम 3', कब और कहां देखें?

स्पेशल • Kota

राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 6 घायल

स्पेशल • अखिल भारतीय

Aishwarya Rai को सलमान खान से क्यों लगा डर? एक्टर से बचने के लिए रखा बॉडीगार्ड, 2 दिन में छोड़ी नौकरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब की नई औद्योगिक नीति से 75 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य, टेक्सटाइल से ऑटो सेक्टर तक खुलेंगे अवसर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: गुरु गोविंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व का होगा भव्य आयोजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए बनेगी टेंट सिटी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल