राजस्थान के कोटा में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के एक परिवार की गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार 9 लोगों की जान चली गई।
मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। यह हादसा कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास रात करीब 2 बजे हुआ।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर गाड़ी तेज रफ्तार में थी और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, हादसे के असली कारणों की जांच की जा रही है।
रात 2 बजे हुआ हादसा, ट्रक में जा घुसी क्रूजर बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र का एक परिवार राजस्थान में धार्मिक यात्रा पर आया था। परिवार के सदस्य ओंकारेश्वर, उज्जैन, पुष्कर, सांवरिया सेठ, सालासर बालाजी और खाटू श्यामजी के दर्शन कर रहे थे। दर्शन के बाद सभी महाराष्ट्र लौट रहे थे।
इसी दौरान कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। क्रूजर में करीब 15 लोग सवार होने की जानकारी शुरुआती रिपोर्ट में सामने आई, जबकि प्रशासन की ओर से 16 लोगों के वाहन में होने की बात भी कही गई है। हादसे के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग अंदर फंस गए।
पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। Kota, Rajasthan: Nine people, including children, lose their lives after a Cruiser vehicle collides with a truck parked along the Kota-Udaipur National Highway in Rajasthan.
The victims were returning from Khatu Shyamji. Six others sustain injuries and are undergoing treatment https://t. co/NI8GxmzpaM इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान उषा बाई, सुशीला, कैलाश, सानवी, सज्जन, अनीता, बाबूलाल, जाह्नवी और माधवी के रूप में हुई है। हादसे में घायल 6 लोगों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
हादसे की खबर मिलने के बाद सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम-सिटी) समेत दूसरे अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली।
अस्पताल में घायलों की देखभाल के लिए मेडिकल टीम तैनात की गई है। #WATCH | Kota, Rajasthan | A victim says, "We were travelling from Khatu Shyam towards Dhar. On the way, two of our vehicles fell behind, while the other three moved ahead.
Then, we received a call from a woman in the group—an accident had occurred—so we rushed to the scene। " https://t. co/BBZAGWWlp2।
पाठक प्रतिक्रियाएं