Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट ने निवेशकों से लेकर ज्वेलरी खरीदने वालों तक का ध्यान खींच लिया है। कुछ समय पहले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने वाली दोनों कीमती धातुएं अब लगातार नीचे आ रही हैं। चांदी अपने साल के हाई से 2.
71 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो चुकी है, जबकि सोने की कीमत में 72 हजार रुपये से अधिक की गिरावट आ चुकी है। बीते सप्ताह भी बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा। महज पांच कारोबारी दिनों में चांदी करीब 27 हजार रुपये प्रति किलो टूट गई।
सोने के वायदा भाव में भी 14 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग तक, दोनों धातुओं की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सोना-चांदी इतनी तेजी से क्यों गिर रहे हैं?
क्या यह गिरावट आगे भी जारी रह सकती है और आज सोने का भाव कितना है? आइए आंकड़ों के साथ समझते हैं। एक सप्ताह में कितना टूटे सोना-चांदी?
बीते पांच कारोबारी दिनों में सोने और चांदी दोनों के भाव में तेज गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 1,76,309 रुपये प्रति किलो से घटकर 1,48,900 रुपये रह गया। यानी सिर्फ पांच दिनों में एक किलो चांदी 27,409 रुपये सस्ती हो गई।
इसी एक्सपायरी वाले सोने का भाव भी 1,36,705 रुपये प्रति 10 ग्राम से फिसलकर 1,21,949 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान 10 ग्राम सोने की कीमत 14,756 रुपये कम हुई। इस गिरावट का असर उन लोगों पर भी पड़ रहा है, जिन्होंने ऊंचे भाव पर सोना या चांदी खरीदी थी।
वहीं कम कीमत पर खरीदारी का इंतजार करने वाले ग्राहकों के लिए बाजार में नए मौके बन रहे हैं, हालांकि आगे कीमत किस दिशा में जाएगी, इसकी गारंटी नहीं है। Gold Silver Crash: एक हफ्ते में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक टूटी, क्या अब खरीदने का सही मौका? Silver Price Today: हाई से ₹2.
71 लाख नीचे आ चुकी है चांदी चांदी की कीमतों में गिरावट नवंबर में और तेज हुई है। अक्टूबर के आखिरी कारोबारी दिन MCX पर चांदी 1,79,132 रुपये प्रति किलो थी। शुक्रवार तक यह 30,221 रुपये गिरकर नीचे आ गई।
जनवरी में चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया था। अब वहां से इसकी कीमत 2,71,148 रुपये कम हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की चमक फीकी पड़ गई है।
29 जनवरी को कॉमेक्स पर चांदी 121. 785 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी। 19 नवंबर को इसका भाव गिरकर 44.
025 डॉलर रह गया। यानी रिकॉर्ड स्तर से करीब 63. 9% का करेक्शन देखने को मिला है।
Gold Rate: साल के सबसे कम दाम पर पहुंचा सोना-चांदी, वेडिंग सीजन से पहले खरीदारी का सही मौका या करें वेट? Gold Price Today: सोना भी अपने रिकॉर्ड हाई से ₹72 हजार से ज्यादा सस्ता चांदी ही नहीं, सोने की कीमतों में भी नवंबर के दौरान तेज गिरावट आई है। महीने में अब तक सोना 16,536 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ चुका है।
MCX पर सोने का लाइफ टाइम हाई करीब 1. 93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। अब 24 कैरेट सोना इस स्तर से 72 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं