Drishyam 3 OTT Release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। क्राइम और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की। साल की सफल फिल्मों में जगह बनाने वाली 'दृश्यम 3' अब अपनी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में है।
लंबे समय से फिल्म के डिजीटल प्रीमियर का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ओटीटी पर रिलीज होगी 'दृश्यम 3' फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है और दर्शक जल्द ही घर बैठे विजय सलगांवकर की कहानी का आनंद उठा सकेंगे। आइए जानते हैं अजय देवगन की इस फिल्म को ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'दृश्यम 3' -सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए दर्शकों के लिए 'दृश्यम 3' की डिजीटल रिलीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन स्टारर यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म को प्लेटफॉर्म की अपकमिंग रिलीज लिस्ट में भी शामिल किया गया है।
123 तेलुगू 'दृश्यम 3' को आगामी 27 नवंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद उन दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है, जो फिल्म को ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे थे। 'दृश्यम 3' अपनी दमदार कहानी, रहस्यमयी घटनाओं और रोमांचक मोड़ के चलते दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही।
फिल्म में अजय देवगन का किरदार एक बार फिर अपनी बुद्धिमानी और परिवार को बचाने के लिए उठाए गए कदमों के जरिए दर्शकों को कहानी से बांधे रखता है। बड़े पर्दे पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब ओटीटी रिलीज से इसकी पहुंच और बढ़ने की उम्मीद है। जो दर्शक सिनेमाघरों में इसे नहीं देख पाए थे, वे अब नेटफ्लिक्स पर फिल्म का आनंद ले सकेंगे।
ऐसे में 27 नवंबर 2026 को डिजीटल प्लेटफॉर्म पर इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं