रविवार, 22 नवंबर 2026 01:11 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 11,799 व्यूज

'मैं हुजूर की धर्मपत्नी हूं और उसी नाते', राजा भैया की पत्नी भानवी का छलका दर्द,रामकथा को लेकर लगाया आरोप

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 12:40 PM IST
'मैं हुजूर की धर्मपत्नी हूं और उसी नाते', राजा भैया की पत्नी भानवी का छलका दर्द,रामकथा को लेकर लगाया आरोप

राजा भैया और भानवी सिंह के रिश्तों में चल रही खटास एक बार फिर चर्चा में आ गई है। प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है, लेकिन इस धार्मिक आयोजन के बीच भानवी सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने भावुक अंदाज में अपनी पीड़ा जाहिर की और दावा किया कि उन्हें और उनकी दोनों बेटियों को अपने ही घर में आयोजित रामकथा में शामिल होने नहीं दिया गया।

भानवी सिंह ने अपनी पोस्ट में पति रघुराज प्रताप सिंह यानी राजा भैया को 'हजूर' कहकर संबोधित किया। उन्होंने शादी के रिश्ते, अपनी धार्मिक मान्यताओं और परिवार के साथ फिर से एक होने की उम्मीद को लेकर कई बातें कही हैं। उनकी पोस्ट के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है।

रामकथा में शामिल नहीं हो सकीं भानवी सिंह, पोस्ट में बयां किया दर्द भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक यूजर की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि राजा भैया और उनकी तस्वीर के साथ भावुक गीत लगाकर जिस तरह प्यार जताया गया, उससे उनका दिल भर आया। उन्होंने इस स्नेह के लिए आभार भी जताया।

साथ ही कहा कि उनकी भी इच्छा थी कि वह रामकथा के दौरान पति के साथ बैठकर पूजा करें और पूरा परिवार एक साथ इस धार्मिक आयोजन में शामिल हो। लेकिन भानवी सिंह के मुताबिक, उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस दूसरी महिला की वजह से उन्हें कई साल पहले अपने घर से बाहर होना पड़ा, उसी के चलते उन्हें और उनकी दोनों बेटियों को इस बार भी घर लौटने और रामकथा में शामिल होने का मौका नहीं मिला।

उन्होंने इसे अपने लिए बेहद दुखद बताया। https://t. co/Df4SEfe7zyhttps://t.

co/Evx3nm21iqhttps://t. co/Aka95RbJjohttps://t. co/481SPPGJg4मेरी और हजूर की तस्वीर के साथ इतना भावुक गीत लगाकर आपने जो स्नेह और अपनापन व्यक्त किया है, उसने सचमुच मेरे हृदय को छू लिया।

आपके इस निःस्वार्थ प्रेम और सम्मान के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। 🙏🌹मेरी भी बहुत इच्छा थी कि इस पावन रामकथा में मैं हजूर के साथ बैठकर पूजा-अर्चना करती और मेरा पूरा परिवार एक साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बनता। दुर्भाग्यवश जिस अन्य महिला के कारण इतने वर्षों पहले मुझे अपने ही घर से निकाला गया, उसी के कारण आज रामकथा जैसे पवित्र अवसर पर भी मुझे और दोनों बेटियों कोअपने घर वापस नहीं आने दिया गया।

यह पीड़ा शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। मैं हजूर की धर्मपत्नी हूँ और धर्मपत्नी होने के नाते मैं अपने और उनके बीच किसी भी दूरी को स्वीकार नहीं करती। मेरे सनातन धर्म और संस्कारों में विवाह केवल एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि सात जन्मों का पवित्र संकल्प है।

मेरी धार्मिक मान्यताओं में तलाक या डिवोर्स की कोई कल्पना नहीं रही । लोगों की इतनी सुंदर, स्नेहपूर्ण और भावुक टिप्पणियाँ पढ़कर मेरा मन भर आता है। जिस अपनत्व और प्रेम के साथ सभी मेरे अपने घर और परिवार में वापस लौटने की कामना कर रहे हैं, वह मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।

ईश्वर से यही प्रार्थना है कि एक दिन सत्य, धर्म और रिश्तों की पवित्रता की विजय हो तथा मेरे परिवार में पुनः प्रेम, शांति और एकता स्थापित हो। 🙏🌹 @Raghuraj_Bhadri @RaghaviBhadri @vij_bhadri @shivrajpsbhadri @brijraj_bhadri @myogioffice।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Gold Silver Price: चांदी ₹2.71 लाख और सोना ₹72 हजार से ज्यादा टूटा, आज किस भाव में बिक रहा गोल्ड-सिल्वर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

GTA 6 पर भिड़े BJP-कांग्रेस, PM मोदी के पोस्ट से शुरू हुई मीम वॉर, गेमिंग के बहाने किसने किसको घेरा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नेतन्याहू? इजरायल में नए गठबंधन की हलचल,आइजनकोट ने लिकुड को क्यों दिया न्योता?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Drishyam 3 OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी अजय देवगन की 'दृश्यम 3', कब और कहां देखें?

स्पेशल • Kota

राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 6 घायल

स्पेशल • अखिल भारतीय

Aishwarya Rai को सलमान खान से क्यों लगा डर? एक्टर से बचने के लिए रखा बॉडीगार्ड, 2 दिन में छोड़ी नौकरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब की नई औद्योगिक नीति से 75 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य, टेक्सटाइल से ऑटो सेक्टर तक खुलेंगे अवसर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल