Stock Market Weekly Outlook: दुनियाभर के शेयर बाजारों में AI और टेक शेयरों की बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी बाजारों से शुरू हुआ दबाव अब एशियाई बाजारों तक पहुंच चुका है। दक्षिण कोरिया के Kospi में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट और ताइवान में शॉर्ट सेलिंग पर सख्ती ग्लोबल मार्केट में बढ़ती अस्थिरता का संकेत है।
शेयर बाजारों के साथ सोना और चांदी भी दबाव में हैं। इसके बावजूद भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सप्ताह बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड खरीदारी, कंपनियों की बेहतर कमाई और बैंकिंग शेयरों में मजबूती ने बाजार को सहारा दिया है।
अब सवाल है कि क्या Nifty 26,000 का स्तर पार कर पाएगा या ग्लोबल बाजारों की कमजोरी भारतीय बाजार में भी मुनाफावसूली बढ़ाएगी? आइए समझते हैं इस सप्ताह के पांच बड़े ट्रिगर्स। Nifty के सामने 26,000 की चुनौती?
पिछले कारोबारी सप्ताह में BSE Sensex 2. 85 फीसदी की बढ़त के साथ 83,919. 71 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 में 2.
61 फीसदी की तेजी आई और यह 25,800. 60 पर पहुंच गया। इस तेजी में बैंकिंग शेयरों का बड़ा योगदान रहा।
Nifty PSU Bank में 6. 7 फीसदी, Nifty Bank में 5. 9 फीसदी और Nifty Private Bank में 5.
7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में उतनी मजबूती नहीं दिखी। Nifty IT और Metal जैसे सेक्टर भी दबाव में रहे।
तकनीकी नजरिए से Nifty के लिए 26,000 का स्तर अहम रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर टिकने पर 26,340 की तरफ बढ़ने की संभावना बन सकती है। वहीं नीचे की तरफ 25,550 और 25,300 शुरुआती सपोर्ट हैं।
25,100-25,000 का क्षेत्र भी महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन है। Bank Nifty के लिए 65,000-66,300 का क्षेत्र अगला संभावित लक्ष्य माना जा रहा है। भारतीय शेयर बाजार को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज का नजरिया सकारात्मक हुआ है।
HSBC ने भारतीय इक्विटी पर अपनी रेटिंग Neutral से बढ़ाकर Overweight कर दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनियों की कमाई में सुधार, मजबूत क्रेडिट ग्रोथ और बड़े शेयरों के वैल्यूएशन में आकर्षक स्थिति भारत को निवेश के लिए बेहतर अवसर बनाती है। HSBC की पसंद में बैंकिंग, इंडस्ट्रियल, कैपिटल गुड्स, सीमेंट, पोर्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, इंश्योरेंस, रिटेल और ऑटो सेक्टर शामिल हैं।
वहीं Goldman Sachs ने भी भारतीय शेयरों को Overweight किया है और दिसंबर 2027 तक Nifty 50 के लिए 28,500 का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि 2027 और 2028 में Nifty की कमाई करीब 15 फीसदी सालाना बढ़ सकती है। Goldman Sachs के मुताबिक, मजबूत घरेलू मांग, कंपनियों की कमाई में सुधार और विदेशी निवेशकों की संभावित वापसी भारतीय बाजार को आगे बढ़ा सकती है।
Citi ने भी भारतीय बाजार को लेकर अपना रुख सकारात्मक किया है। ब्रोकरेज ने दिसंबर 2027 तक Nifty का टारगेट 28,000 रखा है। Citi के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भारत के लिए बड़ा सकारात्मक फैक्टर हो सकती है।
तेल की कीमतों में प्रति बैरल 10 डॉलर की कमी से भारत का चालू खाता घाटा GDP के मुकाबले 30-40 बेसिस पॉइंट घट सकता है। महंगाई में करीब 50 बेसिस पॉइंट की कमी और Nifty की प्रति शेयर कमाई में लगभग 2 फीसदी सुधार की संभावना भी जताई गई है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं