गुरुवार, 05 नवंबर 2026 09:48 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,588 व्यूज

'सुप्रिया अब तैयार हैं,आप बस आराम कीजिए', शरद पवार से फोन पर PM मोदी ने ऐसा क्या कहा? जानिए सियासी मायने

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 08:08 AM IST
'सुप्रिया अब तैयार हैं,आप बस आराम कीजिए', शरद पवार से फोन पर PM मोदी ने ऐसा क्या कहा? जानिए सियासी मायने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार के बीच बुधवार (04 नवंबर) को हुई फोन पर बातचीत ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। पीएम मोदी ने अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद शरद पवार का हालचाल जाना।

इस दौरान उन्होंने उनकी बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले का जिक्र करते हुए कहा कि अब वह देश की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। यह दावा शरद पवार के करीबी सहयोगी विट्ठल मणियार ने किया है। विट्ठल मणियार के मुताबिक, पीएम मोदी ने बातचीत में शरद पवार से आराम करने की अपील की।

उन्होंने कथित तौर पर कहा, "साहेब, आप पूरी तरह आराम कीजिए। सुप्रिया अब तैयार हैं। सुप्रिया और हम मिलकर देश संभाल लेंगे।

आप आराम कीजिए, मेरी यही गुजारिश है। " शरद पवार ने जवाब दिया कि वह आराम कर रहे हैं और देश की चिंता उन्हें नहीं है। मणियार के मुताबिक, पवार ने कहा कि जब आप सभी लोग मौजूद हैं तो उन्हें देश की कोई फिक्र नहीं है।

उन्होंने प्रधानमंत्री का हालचाल पूछने के लिए शुक्रिया भी अदा किया। हालांकि, न तो शरद पवार और न ही पीएम मोदी ने इस बातचीत की सार्वजनिक तौर पर पुष्टि की है। Sharad Pawar Health: डिस्चार्ज होने के 4 घंटे के बाद शरद पवार दोबारा अस्पताल में भर्ती क्यों?

क्या है बीमारी? PM मोदी के 'सुप्रिया तैयार हैं' वाले बयान के क्या हैं मायने? यह बातचीत महज एक शिष्टाचार फोन कॉल थी या इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश भी छिपा है, इस पर चर्चा शुरू हो गई है।

पीएम मोदी की ओर से सुप्रिया सुले का नाम लेकर देश की जिम्मेदारी संभालने की बात कहे जाने को कई राजनीतिक संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा सुप्रिया सुले की केंद्र सरकार में संभावित एंट्री और शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट की बीजेपी के साथ नजदीकी बढ़ने को लेकर है।

महाराष्ट्र की राजनीति में दोनों एनसीपी गुटों के दोबारा एक होने की अटकलें भी लंबे वक्त से चल रही हैं। सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ के तेवर से बगावत पर उतरे NCP के 6 दिग्गज! अमित शाह से मुलाकात, अब क्या होगा? शरद पवार की तबीयत कैसी है?

85 साल के शरद पवार को 2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। उन्हें खांसी और सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत थी। अस्पताल में भर्ती होने से कुछ वक्त पहले ही उन्होंने महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा किया था।

उनकी बेटी और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने पहले बताया था कि डॉक्टर उनके पिता की जांच कर रहे हैं और स्वास्थ्य से जुड़े सभी पैरामीटर स्थिर हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बुधवार को पीएम मोदी ने फोन कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। इसके बाद शरद पवार को आगे की जांच के लिए मुंबई के एक अस्पताल भी जाना था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

ट्रंप का साथ एलन मस्क को पड़ा महंगा,चुनाव में लगाए 4700 करोड़ पानी में बहे, अब कारोबार पर डेमोक्रेट्स की नजर

स्पेशल • अखिल भारतीय

डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकर बताया दिया क्यों हारे मिडटर्म चुनाव? कहा-'हारा पर देश के लिए सौ बार करूंगा ऐसा फैसला'

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में गाद प्रबंधन नीति से नदियों को मिलेगा नया जीवन, बाढ़ की समस्या कम करने में मिलेगी मदद: विजय चौधरी

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP में स्वामित्व योजना के तहत 15.98 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का कानूनी अधिकार

स्पेशल • अखिल भारतीय

US Midterm Election Results: Trump टांय-टांय फिस्स के पीछे ईरान? 4 Point में उपराष्ट्रपति JD वेंस ने खोले राज

स्पेशल • Mumbai

Sharad Pawar Health: डिस्चार्ज होने के 4 घंटे के बाद शरद पवार दोबारा अस्पताल में भर्ती क्यों? क्या है बीमारी?

स्पेशल • Uttarkashi

Kedartal Avalanche में मरने वाले 6 लोग कौन थे? 4000 मीटर की ऊंचाई पर 7 दिन बर्फ में दबी Lucknow की 2 बहनें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल