रविवार, 29 नवंबर 2026 07:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 1,793 व्यूज

सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब, वापसी के लिए अंत तक नहीं मानेंगे हार

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 05:45 PM IST
सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी पर उठ रहे सवालों का दिया जवाब, वापसी के लिए अंत तक नहीं मानेंगे हार

भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव ने अपनी फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों पर खुलकर बात की है। लगातार खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर हुए सूर्या का मानना है कि उनकी बल्लेबाजी में कोई कमी नहीं आई है। वह पिछले पांच साल से जिस अंदाज में खेलते आए हैं, आज भी उसी तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं।

इस बीच उन्होंने अपनी तैयारी और अभ्यास पर काफी मेहनत की है, जिसका असर अब घरेलू क्रिकेट में दिखाई दे रहा है। सूर्यकुमार इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। टूर्नामेंट में उनका बल्ला जमकर चल रहा है।

उन्होंने अब तक पांच पारियों में 204 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 230 का रहा है। इस प्रदर्शन के दम पर मुंबई ने नॉकआउट चरण में जगह बना ली है। अब सूर्या की कोशिश अपनी टीम को खिताब तक पहुंचाने की होगी।

खराब फॉर्म के बावजूद बल्लेबाजी के अंदाज पर भरोसा नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सूर्यकुमार ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी बल्लेबाजी में कुछ गलत हुआ है। उन्होंने कहा कि वह पिछले पांच साल से इसी तरह खेल रहे हैं और भारत के साथ-साथ मुंबई के लिए भी बल्लेबाजी का आनंद लेते रहे हैं।

उनकी यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब पिछले कुछ समय में उनके आंकड़ों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार ने 16 मैचों में 717 रन बनाए थे, लेकिन 2026 के सीजन में 13 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 270 रन निकले। वहीं, साल 2025 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 21 मैचों में 218 रन बनाए और उनका औसत 13.

62 रहा। टी20 विश्व कप में उन्होंने 242 रन जरूर बनाए थे और वह संजू सैमसन के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। सूर्यकुमार ने माना कि लगातार पांच साल तक भारतीय टीम का हिस्सा रहने के बाद अचानक बाहर होना उनके लिए आसान नहीं था।

उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाना तकलीफ देता है, लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता रहता है। उनके मुताबिक, सुरंग के आखिरी छोर पर हमेशा रोशनी होती है और तब तक खेल जारी रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले 8-10 सप्ताह में उन्होंने बल्लेबाजी का काफी अभ्यास किया है।

उनका मानना है कि जितनी ज्यादा मेहनत की जाती है, किस्मत भी उतना ही साथ देती है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

रोहित पवार ने सुप्रिया सुले से की अपील, कहा- NCP सांसद परिसीमन बिल के खिलाफ करें वोट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा दिग्गज भारतीय का रिकॉर्ड, विदेशी मैदानों पर बनाया विकेटों का धांसू कीर्तिमान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बीजेपी में एंट्री? नितिन नवीन से मुलाक़ात के बाद यूपी में चुनाव लड़ने की अटकलें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक का विरोध करने के लिए राहुल ने स्टालिन से किया संपर्क, DMK प्रमुख बोले- 'इतिहास करेगा हमारा फैसला'

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन से करने पर दिया दो टूक जवाब, कह डाली दमदार बात

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ध्रुव जुरेल ने दिया आकाश दीप की चोर पर बड़ा अपडेट, 2 गेंद लगने के बाद अब कैसी है स्थिति?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मैं उसकी क्यों परवाह करूं,' आकाश दीप को 2 बार हेलमेट पर मारकर जैमीसन का तीखा बयान, वीडियो वायरल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल