बुधवार, 18 नवंबर 2026 08:46 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 11,337 व्यूज

भाजपा ने सोनिया गांधी के संस्मरण को बताया ‘आत्मघाती’, कहा- आत्मकथा से कांग्रेस के पुराने कुकर्म हो रहे उजागर

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 05:30 AM IST
भाजपा ने सोनिया गांधी के संस्मरण को बताया ‘आत्मघाती’, कहा- आत्मकथा से कांग्रेस के पुराने कुकर्म हो रहे उजागर

केसवन ने संस्मरण के विमोचन के समय पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इसे जारी करना राजनीतिक मकसद से किया गया है। भाजपा ने सोनिया गांधी के संस्मरण को बताया ‘आत्मघाती’ राष्ट्रीय प्रवक्ता केसवन बोले-संस्मरण से कांग्रेस के पुराने कुकर्म उजागर कहा-चुनावों से ठीक पहले संस्मरण जारी करना राजनीतिक अवसरवाद ।

भाजपा ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण के विमोचन की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह पार्टी के पुराने गलत कामों पर पर्दा डालने और नेहरू-गांधी परिवार को "क्लीन चिट" देने की कोशिश है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि युवा पीढ़ी के नजरिये से संस्मरण का विमोचन "बहुत नुकसानदेह आत्मघाती गोल" साबित हुआ है, क्योंकि इसने कांग्रेस के "काले कुशासन और पुराने कुकर्मों" को उजागर किया है।

इनमें 1984 का सिख-विरोधी नरसंहार और आपातकाल भी शामिल है। आगे कहा एक व्यक्तिगत संस्मरण में किसी व्यक्ति के दृष्टिकोण को जगह मिल सकती है, लेकिन सोनिया गांधी का संस्मरण उन राजनीतिक गलतियों पर पर्दा डालने की सोची-समझी कोशिश लगता है, जिनके लिए नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व वाली कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है।

केसवन ने संस्मरण के विमोचन के समय पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इसे जारी करना राजनीतिक मकसद से किया गया है। उन्होंने कहा,"कांग्रेस के प्रथम परिवार को किसी तरह क्लीनचिट देने के लिए ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर, कुछ बातों को छोड़कर और उन पर पर्दा डालकर पेश करने की संस्मरण की नाकाम कोशिश बुरी तरह उलटी पड़ गई है।

संस्मरण को लगातार मिल रही व्यापक आलोचना और विरोध से यह साफ है। " देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • Mathura

मथुरा बैठक के बाद दिल्ली में चुनावी रणनीति को धार देने की कवायद शुरू, दिल्ली में अमित शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी

राजनीति • अखिल भारतीय

चुनावी राज्यों उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में मतदाता संख्या बढ़ी, पंजाब में बदलाव नहीं

राजनीति • अखिल भारतीय

मेकेदातु बांध विवाद पर तमिलनाडु में सियासी घमासान: द्रमुक ने सीएम विजय को घेरा, कहा-सिनेमा की तरह सोलो परफॉर्मेंस नहीं

राजनीति • अखिल भारतीय

अमित शाह के नाम पर '' का फर्जी फ्रंट पेज वायरल, AI की मदद से किए गए हैं तैयार; पड़ताल में खुलासा

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली में चल रही उत्तर प्रदेश की मैराथन: नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, जल्द होगी अमित शाह से मुलाकात

राजनीति • अखिल भारतीय

कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर घमासान, राहुल की नई लिस्ट पर अखिलेश चलेंगे कौन-सी चाल?

राजनीति • अखिल भारतीय

इटली के नेता की ‘वोट चोर’ टिप्पणी वाले वीडियो हटाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल