बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
देश अखिल भारतीय 13,943 व्यूज

'आसमान नहीं फट पड़ेगा, आजम खान को अंतरिम जमानत पर रहने दें'; ED को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 01:01 PM IST
'आसमान नहीं फट पड़ेगा, आजम खान को अंतरिम जमानत पर रहने दें'; ED को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

ED ने आजम खान को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आजम खान की अंतरिम जमानत पर ED ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख। (फोटो-जागरण ग्राफिक्स) ED ने आजम खान की अंतरिम जमानत को SC में चुनौती दी।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी थी जमानत। सुप्रीम कोर्ट में मामले की अर्जेंट सुनवाई की मांग की गई। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा मंगलवार को आजम खान को दी गई अंतरिम जमानत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लाइव लॉ की खबर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एस. वी.

राजू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के समक्ष मौखिक रूप से इस मामले का जिक्र किया और आज ही तत्काल सुनवाई की मांग की। ASG ने हाई कोर्ट की इस शुरुआती टिप्पणी पर आपत्ति जताई कि गिरफ्तारी 'दुर्भावनापूर्ण' थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या संबंधित अधिकारी को पक्ष बनाए बिना ऐसा निष्कर्ष निकाला जा सकता है?

ASG ने कहा, 'यह आदेश जल्दबाजी में पारित किया गया। हमें पूरा जवाब दाखिल करने का समय भी नहीं मिला। यह सुनवाई के पहले ही दिन हो गया।

' ASG ने आगे कहा कि यह अंतरिम आदेश एक अंतिम आदेश की तरह था। उन्होंने जोर देकर कहा कि आजम खान को गिरफ्तारी के आधार बताने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया। जब CJI सूर्यकांत ने मामले की सुनवाई कल करने पर सहमति जताई, तो राजू ने 'यथास्थिति' बनाए रखने का आदेश मांगा और कहा, 'वरना वह बाहर आ जाएंगे।

' बेंच ने यथास्थिति बनाए रखने की इस मौखिक अपील को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची ने कहा, 'कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें। '।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

निजी विवादों को PIL बनाने पर CJI सख्त, एक जज की बेंच से वापस लिए 2 बड़े मामले

देश • अखिल भारतीय

ट्रंप से लेकर जापानी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम तक। देखें मनीला दौरे में PM मोदी ने किस-किस नेता को क्या तोहफा दिया

देश • Varanasi

राजस्थानी पेंटिंग, ब्लू पॉटरी से लेकर रेशमी कालीन, पीएम मोदी ने मनीला यात्रा के दौरान किस नेता को क्या-क्या गिफ्ट दिया?

देश • अखिल भारतीय

मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी आजम खान की मुश्किलें, अंतरिम जमानत के खिलाफ SC पहुंची ED; कल होगी सुनवाई

देश • अखिल भारतीय

इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक पोस्ट, केंद्र की सख्ती के बाद Meta ने बदले नियम

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर के बिष्णुपुर में दर्दनाक हादसा: घर में LPG सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, मां और दो बेटों की जिंदा जलकर मौत

देश • अखिल भारतीय

'गोल्डी ढिल्लों एक मामूली चोर है', अमिताभ बच्चन को धमकी देने वाले गैंगस्टर पर लॉरेंस गैंग भड़का

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल