शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 12:30 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,541 व्यूज

'घर में नजरबंद,बाहर जवान तैनात!',लेह में सोनम वांगचुक पर 60 दिन की पाबंदी, चुनाव से पहले क्यों भड़का विवाद?

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 10:33 AM IST
'घर में नजरबंद,बाहर जवान तैनात!',लेह में सोनम वांगचुक पर 60 दिन की पाबंदी, चुनाव से पहले क्यों भड़का विवाद?

लद्दाख के क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने दावा किया है कि उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि घर के बाहर 25 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं और उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही। वांगचुक ने गुरुवार (12 नवंबर) रात वीडियो जारी कर प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

उन्होंने यह भी दावा किया कि लेह आने-जाने पर उन पर 60 दिनों की रोक लगाई गई है। यह विवाद 4 दिसंबर को होने वाले लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव से जुड़ा है। वांगचुक और लद्दाख के क्षेत्रीय संगठन चुनाव की तारीख का विरोध कर रहे हैं।

दूसरी तरफ लद्दाख पुलिस का कहना है कि यह हाउस अरेस्ट नहीं, बल्कि चुनाव के दौरान लागू निषेधाज्ञा का पालन कराने के लिए की गई कार्रवाई है। ऐसे में सवाल है कि आखिर चुनाव से पहले लद्दाख में तनाव क्यों बढ़ रहा है? सोनम वांगचुक को घर में क्यों रोका गया?

11 नवंबर को पुलिस ने सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाकर उनके घर पहुंचाया था। पुलिस ने उन्हें फिलहाल घर के अंदर रहने की सलाह दी। इसके बाद वांगचुक ने आरोप लगाया कि उनके घर के बाहर हथियारबंद जवान तैनात कर दिए गए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक आदेश के जरिए उनके लेह आने-जाने पर 60 दिनों की पाबंदी लगाई गई है। I AM UNDER HOUSE ARREST Dozens of armed guards surround my house while the government version says I have been advised to stay at home. All for asking uncomfortable questions like।

why is the Judicial Enquiry Commission Report (of last years killings in Leh) is delayed & a phoney Council election is foisted on people with rocket speed in mid winter. Whole of Ladakh is in protest. My X, Instagram & YouTube reach have been drastically suppressed in the worlds largest democracy.

Please help share this message। सोनम वांगचुक ने इस रोक के कानूनी आधार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने से रोकना गलत है।

उन्होंने प्रशासन से पाबंदी हटाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह मजिस्ट्रेट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हालांकि पुलिस ने हाउस अरेस्ट के दावे को खारिज किया है।

उसका कहना है कि मुख्य चुनाव अधिकारी और लेह के जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी निषेधाज्ञा के तहत लेह नगर पालिका क्षेत्र में रैली, प्रदर्शन और सार्वजनिक सभाओं को नियंत्रित किया जा रहा है। 'मेरा एनकाउंटर किया जा सकता है’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात? अमित शाह का नाम लेकर भी बड़ा दावा 4 दिसंबर के चुनाव का विरोध क्यों कर रहे हैं वांगचुक?

सोनम वांगचुक लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस से जुड़े नेताओं के साथ चुनाव की तारीख बदलने की मांग कर रहे हैं। उनका पहला सवाल है कि लद्दाख में दिसंबर के दौरान चुनाव कराना कितना सही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

इस्तीफे के बाद खुले जेनसन हुआंग के एक और अफेयर के राज! 2 नहीं 3 महिलाओं से थे रिश्ते, AI इंडस्ट्री में हलचल

स्पेशल • अखिल भारतीय

'प्यार करते हैं', कोमल रानी स्वर्णकार संग रोमांटिक हुए Govinda, वायरल हुईं ऐसी फोटोज, क्या करेंगी पत्नी सुनीता

स्पेशल • अखिल भारतीय

छठ पर घर लौटने की आखिरी जंग! ट्रेनों में टिकट फुल, बसों में भीड़ और फ्लाइट का किराया ₹44,625 के पार

स्पेशल • अखिल भारतीय

'सिर्फ गोदाम भरने से काम नहीं चलेगा!' स्मार्ट खेती के दम पर कैसे बनेगा विकसित भारत? PM मोदी का पूरा रोडमैप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Azam Khan डासना जेल से रात 10 बजे दिल्ली लाए गए, 4 दिन ED रिमांड पर, Akhilesh बोले- 'कोई भी लापरवाही न हो'

स्पेशल • Bhopal

200 साल पुराना 30 कैरेट का पन्ना पेंडेंट कैसे बना Kareena Kapoor के गले की फांस? कुरान की इस आयत से जुड़ा केस

स्पेशल • अखिल भारतीय

Colette Kress कौन हैं, जिन्हें मिली Nvidia की कमान? कितनी है नेटवर्थ और सैलरी? पूरा लेखा-जोखा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल