गुरुवार, 26 नवंबर 2026 06:43 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 18,757 व्यूज

Vivo की नई स्मार्टवॉच लॉन्च: 14 दिन चलेगी बैटरी, 2,400 निट्स की ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 06:00 PM IST
Vivo की नई स्मार्टवॉच लॉन्च: 14 दिन चलेगी बैटरी, 2,400 निट्स की ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले

वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Vivo Watch GT 2 लॉन्च की है, जिसमें 2. 07 इंच AMOLED डिस्प्ले और 14 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। यह वॉच ₹14,999 की कीमत पर Amazon, Flipkart और अन्य स्टोर्स पर Obsidian Black और Stellar White कलर में उपलब्ध होगी।

Vivo की नई स्मार्टवॉच लॉन्च: 14 दिन चलेगी बैटरी, 2,400 निट्स की ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने इंडियन मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है जिसे कंपनी ने Vivo Watch GT 2 के नाम से पेश किया है।

कंपनी ने इस वॉच को अपनी नई Vivo X500 सीरीज के साथ लॉन्च किया है। ये स्मार्टवॉच सबसे पहले अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च की गई थी जिसके बाद अब इसे इंडियन मार्केट में पेश किया गया है। वॉच में 2.

07 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 2,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल रही है। कंपनी का कहना है कि ये वॉच एक बार चार्ज करने पर नॉर्मल यूज में 14 दिन तक चल सकती है। जबकि ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड में चालू रखने पर 12 दिन तक चल सकती है।

कीमत की बात करें तो Vivo Watch GT 2 की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। वॉच को दो कलर Obsidian Black और Stellar White ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच की सेल Amazon, Flipkart और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ Vivo India की ऑनलाइन वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी स्टार्ट होगी।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Watch GT 2 में 2. 07 इंच की रेक्टेंगुलर 2. 5D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है।

साथ ही इसमें 60Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिस्प्ले में 2,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। वॉच के बेजल करीब 1.

8mm पतले बताए गए हैं और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 82. 4 परसेंट है। स्मार्टवॉच का केस एल्युमिनियम से बना हुआ है।

वॉच में BlueOS 3. 0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है। साथ ही वॉच में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए सेंसर भी मिल रहे हैं।

वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलने वाले हैं। साथ ही इसमें एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और हॉल सेंसर भी देखने को मिल रहा है जो इसे और भी खास बना रहा है। कनेक्टिविटी के लिए वॉच में ब्लूटूथ 5.

4, NFC और GPS का सपोर्ट भी मिल रहा है। साथ ही इसमें GLONASS, Galileo और BeiDou नेविगेशन सिस्टम भी देखने को मिल रहा है। वॉच को 2ATM वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिल रही है।

इतना ही नहीं इस वॉच में Emergency SOS Assist फीचर भी मिल रहा है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि ये कुछ ही सेकंड में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट तक पहुंचने में हेल्प कर सकता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

भारत में लॉन्च हुए 55-इंच और 65-इंच वाले दो नए स्मार्ट TV, कीमत 42,900 रुपये से शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

भारत में खुलने जा रहा Apple का सातवां ऑफिशियल रिटेल स्टोर, 10 दिसंबर को इस शहर में होगी ओपनिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vivo के तीन नए 5G फोन लॉन्च: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000 mAh बैटरी वाला Realme का नया 5G फोन, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OPPO F35 Series Review: अब ग्रुप सेल्फी में कोई नहीं रहेगा फ्रेम से बाहर, 50MP कैमरे के साथ मिलती है दमदार बैटरी और शानदार मजबूती

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP के तीन कैमरे और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

लॉन्च से पहले Google Play Store पर डाउनलोड के लिए आया BGMI Air, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल