सोमवार, 23 नवंबर 2026 04:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 2,656 व्यूज

Vivo के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन: 7,000 mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 03:45 PM IST
Vivo के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन: 7,000 mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

वीवो दिसंबर में चीन में अपनी नई S70 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें Vivo S70 और Vivo S70 Flagship Edition शामिल होंगे। इन फोन्स में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर, 7,000mAh बैटरी और फोटोग्राफी के लिए खास फ्लैश पोर्ट्रेट किट जैसे फीचर्स मिलेंगे। Vivo के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन: 7,000 mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

वीवो जल्द ही अपनी नई S70 सीरीज के नए डिवाइस लॉन्च करने की तैयरी में है। कंपनी अगले महीने यानी दिसंबर में इस नई सीरीज को चीन में लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में दो नए मॉडल Vivo S70 और Vivo S70 Flagship Edition शामिल होने की उम्मीद है।

ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुई Vivo S60 सीरीज के सक्सेसर बताए जा रहे हैं। कंपनी की चीनी वेबसाइट पर अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर भी स्टार्ट हो चुके हैं। हालांकि अभी लॉन्चिंग की सटीक डेट सामने नहीं आई है।

फोन में फोटोग्राफी के लिए खास एक्सेसरी किट भी मिलेगी। चलिए इसके बारे में जानते हैं टिप्स्टर Digital Chat Station का कहना है कि Vivo S70 सीरीज के दोनों डिवाइस के साथ एक खास प्रोफेशनल फ्लैश पोर्ट्रेट किट आएगी। पहले चर्चा थी कि कंपनी इसके साथ टेलीफोटो कन्वर्टर दे ऑफर करेगी, लेकिन नई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक फ्लैश एक्सेसरी होगी।

इस किट की हेल्प से कम लाइट में भी बेहतर पोर्ट्रेट फोटो क्लिक करने में मदद मिलेगी। यह एक्सेसरी लाइव और स्टिल दोनों तरह की पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को सपोर्ट करेगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo S70 में 6.

59 इंच की 1. 5K LTPS OLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। सीरीज के हाई-एंड डिवाइस में भी 6. 59 इंच की 1.

5K LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है। फोन में मेटल फ्रेम और IP69 रेटिंग मिल सकती है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर और 7,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है।

डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Xiaomi का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, मिल सकता है स्नैपड्रैगन का नया फ्लैगशिप प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Samsung के चार नए 5G फोन: iPhone के Dynamic Island जैसा फीचर, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Flipkart ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर डिस्काउंट, लिस्ट में Sony-Samsung के मॉडल भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500mAh बैटरी वाला Vivo का सस्ता 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Samsung के 50MP कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाला Motorola का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: एक सेल्फी से बनेगा लाइफ सर्टिफिकेट, जानिए नियम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल