रविवार, 29 नवंबर 2026 05:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 8,991 व्यूज

'हम नारी शक्ति से किया वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध', महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बयान

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 01:24 PM IST
'हम नारी शक्ति से किया वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध', महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण बिल पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फोटो: सोशल मीडिया) पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर प्रतिबद्धता दोहराई। संसद के विशेष सत्र से पहले दिया महत्वपूर्ण बयान।

नारी शक्ति को सशक्त बनाने का संकल्प अटल। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के आगामी विशेष सत्र से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है।

पीएम मोदी ने कहा है कि देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने का उनका संकल्प पूरी तरह से अटल है। महिला आरक्षण विधेयक के संदर्भ में अपनी बात रखते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि सरकार ने देश की महिलाओं से जो वादा किया था, वह उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नारी शक्ति के उत्थान और उन्हें नीति-निर्माण में उचित भागीदारी दिलाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। सरकार पिछले कानून में संशोधन करने पर विचार कर रही है, जिसका उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है।

ये प्रस्तावित बदलाव अप्रैल में लोकसभा में संविधान विधेयक 2026 के पारित न हो पाने के बाद लाए जा रहे हैं। पिछले विधेयक में महिला आरक्षण को लागू करने की प्रक्रिया को परिसीमन से जोड़ा गया था और लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव रखा गया था।

संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर को लोकसभा की बैठक के साथ शुरू होगा, जबकि राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से होगी। सरकारी कामकाज की उपलब्धता के आधार पर इस विशेष सत्र के 3 दिसंबर को समाप्त होने की उम्मीद है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा दिग्गज भारतीय का रिकॉर्ड, विदेशी मैदानों पर बनाया विकेटों का धांसू कीर्तिमान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बीजेपी में एंट्री? नितिन नवीन से मुलाक़ात के बाद यूपी में चुनाव लड़ने की अटकलें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक का विरोध करने के लिए राहुल ने स्टालिन से किया संपर्क, DMK प्रमुख बोले- 'इतिहास करेगा हमारा फैसला'

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन से करने पर दिया दो टूक जवाब, कह डाली दमदार बात

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ध्रुव जुरेल ने दिया आकाश दीप की चोर पर बड़ा अपडेट, 2 गेंद लगने के बाद अब कैसी है स्थिति?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मैं उसकी क्यों परवाह करूं,' आकाश दीप को 2 बार हेलमेट पर मारकर जैमीसन का तीखा बयान, वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अग्निपथ 2.0: अनुभव से उपजा सुधार और आधुनिक युद्ध की बदलती रणनीतिक जरूरत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय टीम पर मंडराया हार का खतरा, क्राइस्टचर्च में कितना है सबसे बड़ा रन चेज? गिल की टीम को चमत्कार की जरूरत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल