Weather Forecast, AQI Update: उत्तर भारत में ठंड के साथ कोहरे का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने से बहुत घने कोहरे की सूचना दी है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'आक्वान' (Akvan) और ताकतवर होने की संभावना है।
इसके असर से 19 और 20 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना में भी 20 और 21 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। दूसरी ओर, दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से राहत के संकेत मिले हैं।
17 नवंबर को दिल्ली का आधिकारिक दैनिक AQI 204 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि, आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में बने रहने का अनुमान है। दिल्ली-NCR और UP में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में मौसम का मुख्य असर कोहरे और प्रदूषण के रूप में दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 17 नवंबर की सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति दर्ज की गई। ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा देखा गया।
दिल्ली में AQI में सुधार के बावजूद प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 17 नवंबर को दिल्ली-NCR में GRAP-3 की पाबंदियां हटाने का फैसला किया। हालांकि, प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अन्य लागू उपाय जारी रह सकते हैं।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान के कारण दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। IMD के 17 नवंबर के बुलेटिन , तटीय आंध्र प्रदेश में 19 और 20 नवंबर को सबसे गंभीर बारिश का खतरा है। दैनिक मौसम परिचर्चा (17/11/2026)दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों तथा उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान “अक्वान” (Akvan) आज, 17 नवंबर 2026 की शाम तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रचंड चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) में तीव्र होने की बहुत अधिक संभावना है।
इसके बाद, 19 नवंबर की सुबह तक इसके और तीव्र होकर अति प्रचंड चक्रवाती तूफान (Very Severe Cyclonic Storm) में बदलने की संभावना है। YouTube : https://t. co/SRfoi7tQcJFacebook : https://t.
co/C5nbVsxLmwFor more information, visit Us : https://t. co/BPpoTbykBF#CycloneAkvan #WeatherUpdate #RainfallAlert #HeavyRainfall #ThunderstormAlert #Thundersquall #DenseFogAlert #IMD #WeatherForecast #IndiaWeather @moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA IMD के मुताबिक, 17 नवंबर की सुबह चक्रवाती तूफान 'आक्वान' दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर था।
इसका केंद्र चेन्नई से करीब 610 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यह 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद 19 नवंबर की सुबह तक इसके अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं