भारतीयों के घूमने का तरीका बदल रहा है, अब वे सेहत और सुकून को प्राथमिकता दे रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स , 'वेलनेस ट्रैवल इंडिया' की खोज में 1600% और 'फिटनेस ट्रिप' में 950% की वृद्धि हुई है। सोलो ट्रैवल का बढ़ रहा क्रेज (प्रतीकात्मक फोटो) वेलनेस ट्रैवल इंडिया की खोज में 1600% की वृद्धि।
सोलो ट्रैवल और शांत विश्राम स्थलों में बढ़ी रुचि। यात्रा योजना में एआई का उपयोग 600% बढ़ा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
भारतीयों के घूमने-फिरने का अंदाज तेजी से बदल रहा है। अब यात्रा का मकसद केवल नई जगहें देखना और छुट्टियां बिताना नहीं रह गया है, बल्कि लोग सेहत सुधारने, मानसिक सुकून पाने और अपनी रुचियों के मुताबिक समय बिताने को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स , पिछले एक साल में 'वेलनेस ट्रैवल इंडिया' की खोज में 1600 प्रतिशत और 'फिटनेस ट्रिप' की खोज में 950 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, तनाव से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए शांत जगहों की तलाश भी बढ़ी है। 'शांत विश्राम स्थल' की खोज में 150 प्रतिशत का उछाल आया है। वहीं, धीमी रफ्तार से घूमने यानी 'स्लो ट्रैवल' को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है।
इसका मतलब है कि पर्यटक कम जगहों पर जाकर वहां अधिक समय बिताना पसंद कर रहे हैं। अकेले घूमने और नए अनुभवों का बढ़ा चलन सोलो ट्रैवल यानी अकेले यात्रा करने का चलन भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 'सोलो ट्रैवल गाइड' और अकेले घूमने के लिए बेहतर जगहों की खोज इस साल प्रमुखता से हुई।
हालांकि, अकेले यात्रा करने वाले लोग सामाजिक जुड़ाव से दूर नहीं रहना चाहते। यही वजह है कि 'ट्रैवल कम्युनिटी' की खोज में 400 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। प्रकृति और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां भी यात्रा की योजनाओं का हिस्सा बन रही हैं।
हाइकिंग ट्रेल्स और म्यूजिक फेस्टिवल के लिए यात्राओं में लोगों की रुचि बढ़ी है। वहीं, भारत की कम चर्चित खूबसूरत जगहों यानी 'हिडन जेम्स' की खोज में भी 400 प्रतिशत का उछाल आया है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं