आंध्र प्रदेश के सीएम नायडू ने राहुल गांधी से परिसीमन और महिला आरक्षण पर ठोस विकल्प पेश करने की मांग की है। उन्होंने दक्षिणी राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को प्रभावित किए बिना 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने का फॉर्मूला पूछा है। चंद्रबाबू नायडू का राहुल गांधी पर हमला(फाइल फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने डिलिमिटेशन के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को घेरते हुए उनसे एक ठोस विकल्प पेश करने की मांग की है। नायडू ने पूछा है कि दक्षिणी राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से समझौता किए बिना महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए कांग्रेस के पास क्या फॉर्मूला है?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे नायडू ने लोकसभा की सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की पुरजोर वकालत की। उन्होंने तर्क दिया कि संसद की कुल सीटें बढ़ाने और इस अतिरिक्त प्रतिनिधित्व में से एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने से दोनों चिंताओं का एक साथ समाधान हो जाएगा।
दक्षिण भारत में कांग्रेस की राजनीतिक मौजूदगी की याद दिलाते हुए नायडू ने राहुल गांधी और कांग्रेस से तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि कल तक राहुल गांधी केरलम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और अब प्रियंका गांधी केरलम से सांसद हैं। इसके अलावा, कांग्रेस तीन दक्षिणी राज्यों की सरकारों में भी शामिल है।
ऐसे में वे इस मुद्दे पर क्या समाधान प्रस्तावित कर रहे हैं? नायडू ने चेतावनी दी कि यदि परिसीमन पूरी तरह से नए जनगणना के आधार पर होता है, तो इससे दक्षिणी राज्यों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में दक्षिण भारत को बड़ा झटका लगेगा और संसद में उसकी आवाज कमजोर हो जाएगी।
मौजूदा 543 लोकसभा सीटों के भीतर ही महिला आरक्षण देने के विचार को खारिज करते हुए नायडू ने कहा कि इससे पुरुषों के प्रतिनिधित्व को लेकर एक नई चिंता पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं का सबसे अच्छा रास्ता क्या है? सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी और उसमें 33 फीसद महिला आरक्षण।
यह सभी के लिए विन-विन सिचुएशन है और इससे हर कोई संतुष्ट रहेगा। चार बार के मुख्यमंत्री नायडू ने प्रस्तावित आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस फॉर्मूले के तहत दक्षिणी राज्यों की कुल लोकसभा सीटें 129 से बढ़कर 195 हो जाएंगी, जबकि संसद में उनकी संयुक्त हिस्सेदारी 23.
76 फीसदी पर बरकरार रहेगी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं