रविवार, 29 नवंबर 2026 05:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 19,105 व्यूज

कौन थे ब्रॉनसन रीड? 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, WWE में ऐसा रहा सफर

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 03:47 PM IST
कौन थे ब्रॉनसन रीड? 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, WWE में ऐसा रहा सफर

WWE की दुनिया में कुछ रेसलर्स अपनी फुर्ती के लिए पहचाने जाते हैं तो कुछ अपनी ताकत के दम पर विरोधियों को चुनौती देते हैं। ब्रॉनसन रीड ऐसे ही सुपरस्टार थे, जिन्होंने अपने भारी-भरकम अंदाज और दमदार मूव्स से अलग पहचान बनाई थी। अब महज 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।

WWE ने 27 नवंबर को उनके जाने की जानकारी दी। इस खबर ने रेसलिंग जगत को दुखी कर दिया है। ब्रॉनसन रीड का असली नाम जर्मेन हेली था।

WWE के आधिकारिक बयान के मुताबिक, उनका निधन मेडिकल कॉम्प्लिकेशन के कारण हुआ। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि उन्हें कौन सी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी। WWE ने अपने बयान में उन्हें शानदार रेसलर के साथ एक बेहतरीन इंसान, परिवार से प्यार करने वाला व्यक्ति और साथी रेसलर्स का प्रिय सहयोगी बताया।

कंपनी ने उनकी पत्नी पैज, बेटी और परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की। उनकी पत्नी पैज गर्भवती हैं। ऑस्ट्रेलिया से शुरू हुआ था रेसलिंग का सफर ब्रॉनसन रीड का जन्म ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में हुआ था।

उन्होंने 2007 में प्रोफेशनल रेसलिंग की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में वह जोना रॉक और जे-रॉक जैसे नामों से रिंग में उतरते थे। WWE में उनका सफर 2019 में शुरू हुआ।

उन्होंने NXT में अपनी पहचान बनाई और नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप भी जीती। हालांकि, 2021 में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी रेसलिंग कंपनियों में काम किया और 2022 में WWE में वापसी की।

साल 2024 में उन्होंने आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल का खिताब अपने नाम किया। रीड की आखिरी WWE अपीयरेंस 7 नवंबर को सऊदी अरब में हुए क्राउन ज्वेल इवेंट में थी। वह ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी के टैग टीम टाइटल मुकाबले के दौरान बीच में पहुंचे थे।

इसी दौरान ओबा फेमी ने उन्हें स्टेज से नीचे टेबलों पर पटक दिया था। इस घटना के बाद उन्हें चोटें आई थीं और इलाज के लिए सऊदी अरब में रुकना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी पसलियों में फ्रैक्चर और फेफड़े में चोट की जानकारी सामने आई थी।

बाद में वह अमेरिका लौट आए थे। हालांकि WWE ने उनके निधन और क्राउन ज्वेल में लगी चोटों के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा दिग्गज भारतीय का रिकॉर्ड, विदेशी मैदानों पर बनाया विकेटों का धांसू कीर्तिमान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बीजेपी में एंट्री? नितिन नवीन से मुलाक़ात के बाद यूपी में चुनाव लड़ने की अटकलें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक का विरोध करने के लिए राहुल ने स्टालिन से किया संपर्क, DMK प्रमुख बोले- 'इतिहास करेगा हमारा फैसला'

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन से करने पर दिया दो टूक जवाब, कह डाली दमदार बात

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ध्रुव जुरेल ने दिया आकाश दीप की चोर पर बड़ा अपडेट, 2 गेंद लगने के बाद अब कैसी है स्थिति?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मैं उसकी क्यों परवाह करूं,' आकाश दीप को 2 बार हेलमेट पर मारकर जैमीसन का तीखा बयान, वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अग्निपथ 2.0: अनुभव से उपजा सुधार और आधुनिक युद्ध की बदलती रणनीतिक जरूरत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय टीम पर मंडराया हार का खतरा, क्राइस्टचर्च में कितना है सबसे बड़ा रन चेज? गिल की टीम को चमत्कार की जरूरत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल