गुरुवार, 12 नवंबर 2026 12:06 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
खेल समाचार Mumbai 12,510 व्यूज

पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को क्यों किया टीम से बाहर? हार्दिक को लाने का बड़ा कारण अब आया सामने

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 11:18 AM IST
पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को क्यों किया टीम से बाहर? हार्दिक को लाने का बड़ा कारण अब आया सामने

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुई हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील चर्चा में है। इस फैसले ने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि अर्शदीप पिछले आठ साल से पंजाब की टीम का हिस्सा थे और भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल हैं।

अब पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया ने इस बड़े फैसले पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि आखिर फ्रेंचाइजी ने अर्शदीप जैसे भरोसेमंद गेंदबाज को छोड़कर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला क्यों किया। आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील बताया नेस वाडिया ने इस ट्रेड को आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील करार दिया।

उन्होंने माना कि अर्शदीप को टीम से जाने देना बिल्कुल आसान नहीं था। वह 2019 से पंजाब के साथ जुड़े थे और फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक युवा खिलाड़ी से भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज के रूप में आगे बढ़ते देखा। वाडिया ने कहा कि अर्शदीप को छोड़ना भावनात्मक रूप से काफी मुश्किल था।

वह उनके लिए सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह थे। उन्होंने अर्शदीप को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। हार्दिक पांड्या को चुनने की क्या थी वजह?

पंजाब किंग्स को अपने स्क्वॉड में ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान दे सके। हार्दिक एक विश्वस्तरीय ऑलराउंडर हैं और कई बड़े टूर्नामेंट जीत चुके हैं। उनके पास कप्तानी का अनुभव भी है।

वाडिया ने कहा कि क्रिकेट के नजरिए से फ्रेंचाइजी को आगे सुधार करने की जरूरत महसूस हुई। उन्हें लगा कि हार्दिक को टीम में लाना अच्छा बदलाव होगा। उन्होंने यह भी माना कि आज के दौर में जब टीमें 250 से 270 रन तक बना रही हैं, तब ऐसे ऑलराउंडर की अहमियत और बढ़ जाती है जो निचले क्रम में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी कर सके।

सिर्फ एक सीजन के लिए नहीं आए हैं हार्दिक नेस वाडिया ने साफ किया कि हार्दिक को पंजाब में शामिल करने का फैसला केवल आईपीएल 2027 को ध्यान में रखकर नहीं लिया गया है। फ्रेंचाइजी उन्हें लंबे समय तक अपने साथ रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि टीम सिर्फ एक साल को ध्यान में रखकर योजना नहीं बना रही है।

पंजाब किंग्स का लक्ष्य आने वाले वर्षों में खिताब जीतना है और उन्हें उम्मीद है कि हार्दिक इस लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएंगे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

5 गेंदों पर 5 विकेट लेने वाला खूंखार खिलाड़ी कीवी टीम में शामिल, 31 साल की उम्र में भारत के खिलाफ लाएगा तूफान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: हर दिन सड़क दुर्घटना में 53 मौत, चेन्नई में चालान और जागरुकता से आंकड़ों में सुधार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'नोटिस बोर्ड हटाने के निर्देश का मतलब निषेधाज्ञा खत्म करना नहीं', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू नई दरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू होंगी नई दरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कालीघाट स्थित आवास के बाहर पुलिस कर रही रेकी', अभिषेक बनर्जी का सरकार पर बड़ा आरोप

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'नेशनल हेराल्ड मामले में न राहुल को, न मुझे मिली एक भी पाई', अपनी किताब में सोनिया गांधी का बड़ा दावा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल