लोकसभा में परिसीमन बिल को लेकर सियासी गणित पूरी तरह बदल गया है। शरद पवार की NCP (SP) और जगनमोहन रेड्डी की YSRCP के बाद अब एमके स्टालिन की पार्टी DMK ने भी केंद्र सरकार के नए बिल को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को चेन्नई में पार्टी सांसदों की बैठक के बाद सांसद ए.
राजा और दयानिधि मारन ने साफ किया कि वे संसद में इस बिल के पक्ष में वोट देंगे। इस फैसले के साथ ही स्टालिन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर होने वाली विपक्षी नेताओं की बैठक से भी दूरी बना ली है। डीएमके का कहना है कि केंद्र ने तमिलनाडु की लोकसभा सीटों में उसकी हिस्सेदारी सुरक्षित रखने और राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात 25 साल तक बनाए रखने की मांग को नए प्रस्ताव में जगह दी है।
अब लोकसभा में DMK के 22 सांसद NDA का साथ देंगे। इससे पहले शरद पवार की पार्टी NCP (SP) के 8 और जगन मोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP के 4 सांसद भी समर्थन दे रहे हैं। अब इन तीनों पार्टी के 34 सांसदों का साथ मिलने पर NDA का आंकड़ा 320 से बढ़कर 354 हो सकता है।
लेकिन अगर सभी 540 सांसद वोट करते हैं, तो दो-तिहाई बहुमत के लिए 360 वोट चाहिए होंगे। यानी सरकार को अभी छह और सांसदों का समर्थन जुटाना होगा। डीएमके का समर्थन बिना शर्त नहीं है।
पार्टी अध्यक्ष एमके स्टालिन लंबे समय से मांग कर रहे थे कि लोकसभा में तमिलनाडु की मौजूदा 7. 18 फीसदी हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का अनुपात अगले 25 साल तक 1971 की जनगणना के आधार पर ही बना रहना चाहिए।
शनिवार (28 नवंबर) को चेन्नई में सांसदों की बैठक के बाद ए. राजा ने कहा कि पार्टी की 7. 18 फीसदी हिस्सेदारी सुरक्षित रखी जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ प्रक्रियागत मुद्दे बाकी हैं और जरूरत पड़ी तो पार्टी संशोधन भी पेश करेगी। डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने भी सदन में बिल का समर्थन करने की बात दोहराई। परिसीमन बिल पर पवार की पार्टी का NDA को समर्थन?
सुप्रिया सुले बनेंगी मंत्री! महाराष्ट्र में भी मांगा पद क्या है केंद्र का नया फॉर्मूला जिस पर माने स्टालिन? अप्रैल में 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने के बाद सरकार ने 30 नवंबर से शुरू हो रहे छोटे सत्र के लिए नया फॉर्मूला निकाला है। सरकार 2029 से महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए लोकसभा की अधिकतम सीटें बढ़ाकर 850 करना चाहती है।
नए बिल में जनगणना की जगह सभी राज्यों की सीटों में सीधे 50 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। इससे तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 59 हो जाएंगी और संसद में राज्य की मौजूदा 7. 18 फीसदी (करीब 7.
2%) हिस्सेदारी भी बची रहेगी। साथ ही सीटों के मौजूदा अनुपात पर अगले 25 साल तक रोक लगाने की स्टालिन की शर्त भी मान ली गई है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं