गुरुवार, 19 नवंबर 2026 02:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 14,487 व्यूज

39 साल पहले Ravindra Jain ने एक भजन में सुना दी थी पूरी 'राम कहानी', आंखों में आंसू ला देते हैं इसके बोल

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 09:19 PM IST
39 साल पहले Ravindra Jain ने एक भजन में सुना दी थी पूरी 'राम कहानी', आंखों में आंसू ला देते हैं इसके बोल

39 साल पहले रवींद्र जैन न ने एक ऐसा क्लासिक भजन बनाया था जिसमें पूरी राम कहानी सुनी जा सकती है। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज म्यूजिशियन और लिरिसिस्ट रवींद्र जैन ने भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक क्लासिकल गीत और भजन दिए हैं।

उन्हीं भजनों में से एक था रामानंद सागर की रामायण के लिए बनाया गया एक कल्ट भजन। इस क्लासिक गीत की खासियत थी कि रवींद्र जैन ने इस एक गाने में ही पूरी राम कहानी सुना दी थी। इस भजन का टाइटल है- राम कहानी, सुनो रे राम कहानी (Ram Kahani Suno Re Ram Kahani)।

इस भजन में श्रीराम के जीवन, त्याग और मर्यादा को दर्शाया गया था। गाने की शुरुआत उनके बचपन से होती है। जिसमें उन्हें दशरथ के राज दुलारे और कौशल्या की आंख के तारे बताया जाता है।

आगे लाइनों में उन्हें सूर्यवंश के सूरज और रघुकुल के उजियारे कहा जाता है। आगे भजन में सीता के साथ उनके विवाह और फिर उन्हें मिले वनवास का जिक्र किया गया। वहीं रावण के द्वारा सीता हरण और उसके बाद राम की दर्द का वर्णन आता है।

'बड़ा दुख पावे राजा राम की रानी'- लाइन में सीता जी के दुख-दर्द का वर्णन किया जाता है। इस गीत में हनुमान मिलन का भी जिक्र होता है जिसमें उन्हें सीता जी की खोज के लिए अशोक वाटिका भेजा जाता है और वे श्रीराम की अंगूठी लेकर लंका जाते हैं और सीता मां को संदेशा देते हैं।

इस भजन के बोल दिल छूने वाले हैं। श्रीराम की कहानी को भावुक शब्दों में पिरोया गया है जिसे सुनते ही लोगों के आंखों में आंसू आ जाते थे। वहीं आज भी लोग इसे गुनगुनाते हैं।

'कहत सुनत आवे अंखियों में पानी'- ये लाइनें भक्तों की भावुकता दर्शाती है। रामायण (Ramayan) में इस गीत को हनुमान जी तब गाते हैं जब वे सीता मां की खोज में अशोक वाटिका जाते हैं। वे सीता मां से मिलने से पहले ये भजन गाते हैं और फिर उन्हें राम जी अंगूठी निशानी के तौर पर सौपते हैं।

रवींद्र जैन (Ravindra Jain) एक भारतीय संगीतकार, गीतकार और प्लेबैक सिंगर थे। उन्होंने 1970 के दशक की शुरुआत में कई हिट फिल्मों के लिए संगीत देकर अपने करियर की शुरुआत की, और दृष्टिहीन होने के बावजूद अपना काम जारी रखा। उन्होंने 'चोर मचाये शोर' (1974), 'गीत गाता चल' (1975), 'चितचोर' (1976), 'अंखियों के झरोखों से' (1978), 'नदिया के पार' (1982), 'राम तेरी गंगा मैली' (1985) और 'विवाह' (2006) जैसी फिल्मों के बेहतरीन गाने दिए।

उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो के लिए संगीत दिया, जिनमें रामानंद सागर का महाकाव्य 'रामायण' (Ramanand Sagar) (1987) भी शामिल है, जो बेहद लोकप्रिय हुआ। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

15 की उम्र में पिता को खोया, 17 में नौकरी गई। Malgudi Days के 'स्वामी' एक्टिंग छोड़ अब करते हैं ये काम

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

18 साल पुरानी टीवी की Ramayan; रामानंद सागर का बेटा था डायरेक्टर; 300 एपिसोड तक चला था धार्मिक शो

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड Nandish Sandhu ने की दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या के शो 'दिल की बेवफाइयां' के प्रोमो ने बढ़ाया फैंस का उत्साह, पहली बार दिखेगी ये जोड़ी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

29 साल पहले मुस्लिम डायरेक्टर ने बनाया था हनुमान जी पर धार्मिक शो, इरफान खान-रवि किशन ने निभाए आइकॉनिक किरदार

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Children's Day Special: कैमरे की लाइट्स और रील्स के दबाव के बीच बचपन को सहेजते नन्हे सितारे

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20 में घसीटा गया 7 साल की तारा का नाम, खौला पिता जय भानुशाली का खून; Mahhi Vij के एक्स पति ने ली कसम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल