गुरुवार, 19 नवंबर 2026 02:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 8,927 व्यूज

18 साल पुरानी टीवी की Ramayan; रामानंद सागर का बेटा था डायरेक्टर; 300 एपिसोड तक चला था धार्मिक शो

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 03:26 PM IST
18 साल पुरानी टीवी की Ramayan; रामानंद सागर का बेटा था डायरेक्टर; 300 एपिसोड तक चला था धार्मिक शो

रामानंद सागर की रामायण की तरह उनके बेटे ने भी 18 साल पहले छोटे पर्दे पर एक कल्ट रामायण शो का निर्माण किया था। छोटे पर्दे की पॉपुलर रामायण (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की नई रामायणम् की रिलीज के बाद से हिंदू महाकाव्य पर बनने वाले शो और सीरीज की चर्चा एक बार फिर से होने लगी है।

इस मामले में दूरदर्शन की कल्ट क्लासिक रामायण का नाम भी शामिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 18 साल पहले टीवी पर रामायण पर आधारित एक ऐसा धार्मिक शो प्रसारित हुआ था, जो रामानंद सागर की रामायण से भी ज्यादा एपिसोड तक चला था। खास बात ये थी कि उस रामायण का निर्माण रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने किया था।

आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं इस लेख में जिस रामायण के बारे में जिक्र किया जा रहा है। वह साल 2008 में टीवी चैनल एनडीटीवी इमेजन पर प्रसारित हुई थी। आनंद सागर और सागर वर्ल्ड के बैनर तले इस माइथोलॉजिकल शो का निर्माण हुआ था।

खास बात ये थी कि इमेजन टीवी की रामायण (Imagine TV Ramayan) 300 एपिसोड तक चली थी, जो छोटे पर्दे पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले किसी रामायण शो के लिहाज से सबसे अधिक था। आनंद सागर की रामायण को 18 साल पहले टेलीकास्ट किया था और करीब 1. 6 साल तक टीवी पर चलती रही।

रामानंद सागर की रामायण की तरह उनके बेटे की इस नए युग की रामायण को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था और इसको लेकर ऑडियंस में काफी क्रेज भी नजर आया था। एनडीटीवी इमेजिन टीवी की रामायण की कास्ट भी काफी कल्ट रही थी। जिसके डिटेल्स पात्र के आधार पर इस प्रकार है रावण- अखिलेंद्र मिश्रा (Akhilendra Mishra) इन सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में दमदार अभिनय की छाप छोड़ी।

खासतौर पर भगवान राम का किरदार निभाकर अभिनेता गुरमीत चौधरी को सिनेमा जगत में नई पहचान मिली। दरअसल आनंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण को अधिक लोकप्रियता और सफलता इस वजह से मिली थी, क्योंकि इसमें नए जमाने की तकनीकि और वीएफएक्स का शानदार तरीके से उपयोग किया गया था। इसके अलावा शो की कास्टिंग भी कैरेक्टर के हिसाब से सटीक बैठी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

15 की उम्र में पिता को खोया, 17 में नौकरी गई। Malgudi Days के 'स्वामी' एक्टिंग छोड़ अब करते हैं ये काम

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

39 साल पहले Ravindra Jain ने एक भजन में सुना दी थी पूरी 'राम कहानी', आंखों में आंसू ला देते हैं इसके बोल

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड Nandish Sandhu ने की दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या के शो 'दिल की बेवफाइयां' के प्रोमो ने बढ़ाया फैंस का उत्साह, पहली बार दिखेगी ये जोड़ी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

29 साल पहले मुस्लिम डायरेक्टर ने बनाया था हनुमान जी पर धार्मिक शो, इरफान खान-रवि किशन ने निभाए आइकॉनिक किरदार

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Children's Day Special: कैमरे की लाइट्स और रील्स के दबाव के बीच बचपन को सहेजते नन्हे सितारे

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20 में घसीटा गया 7 साल की तारा का नाम, खौला पिता जय भानुशाली का खून; Mahhi Vij के एक्स पति ने ली कसम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल