गुरुवार, 19 नवंबर 2026 02:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 14,876 व्यूज

15 की उम्र में पिता को खोया, 17 में नौकरी गई। Malgudi Days के 'स्वामी' एक्टिंग छोड़ अब करते हैं ये काम

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 07:00 PM IST
15 की उम्र में पिता को खोया, 17 में नौकरी गई। Malgudi Days के 'स्वामी' एक्टिंग छोड़ अब करते हैं ये काम

मालगुडी डेज के नटखट स्वामी बनकर घर-घर में मशहूर हुए मास्टर मंजूनाथ (Master Manjunath) आज कहां और क्या कर रहे हैं? जानिए उनके बारे में। मालगुडी डेज के मंजूनाथ की कहानी।

फोटो क्रेडिट- एक्स 3 की उम्र में मंजूनाथ को मिल गई थी पहली फिल्म एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आरके नारायण की किताब पर आधारित दूरदर्शन के कल्ट शो मालगुडी डेज (Malgudi Days) के शरारती 'स्वामी' याद हैं? वही 10 साल का 'स्वामी' जो अपने दोस्तों के साथ स्कूल न जाने के बहाने करता था और शैतानियों में अव्वल था।

मालगुडी डेज में 'स्वामी' बनकर यह घर-घर में हर किसी का फेवरेट बन गया था। दूरदर्शन के मालगुडी डेज में 'स्वामी' का किरदार बाल कलाकार मास्टर मंजूनाथ (Master Manjunath) ने निभाया था। यूं तो वह कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके थे, लेकिन मालगुडी डेज ने उन्हें स्टार बना दिया था।

इस शो में अपने किरदार के लिए उन्हें 6 इंटरनेशनल अवॉर्ड, 1 नेशनल अवॉर्ड और एक स्टेट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। 3 साल की उम्र में मास्टर मंजूनाथ ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और 17 साल की उम्र तक कन्ऩॉ और हिंदी सिनेमा में करीब 25 फिल्में और कई टीवी शोज में काम किया।

मगर फिल्मों से अचानक गायब होकर मास्टर मंजूनाथ अब कहां और क्या कर रहे हैं? चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं। मास्टर मंजूनाथ का बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर बहुत शानदार रहा।

नॉन-फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले मंजूनाथ बस 3 साल के थे, जब उन्हें पहली फिल्म अजीत में काम करने का मौका मिला। जिम्मी जिम्मी पॉडकास्ट में अपने डेब्यू के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया एक पार्ट-टाइम प्रोडक्शन मैनेजर ने देखा कि मैं कुछ ज्यादा ही बोल रहा था और उन्होंने मेरे माता-पिता को मुझे 'अजीत' नाम की एक कन्नड़ फिल्म में काम करने देने के लिए मना लिया।

इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता अंबरीश मुख्य भूमिका में थे। एक तरफ मंजूनाथ का मन एक्टिंग में रम गया, वहीं दूसरी तरफ उनके माता-पिता क्लियर थे कि अगर वह क्लास में फेल हुए तो उन्हें सिनेमा से दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह उनके परिवार की तरफ से एक धमकी थी।

इसलिए वह एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी खूब मेहनत करते थे। ताकि दोनों चीज मैनेज कर सके। मंजूनाथ पर दुखों का पहाड़ तब टूटा, जब 15 की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया।

उनकी मां काम करके गुजारा करती थीं और वह भी एक्टिंग किया करते थे, लेकिन अब उन्हें फिल्में या टीवी शोज मिलने बंद हो गए थे। 17 की उम्र तक उन्होंने एक्टिंग से किनारा करने का फैसला कर लिया था। इसकी वजह बताते हुए एक्टर ने कहा हमारे समय में बाल कलाकारों के लिए आगे का सफर आसान नहीं होता था, क्योंकि किशोरों के लिए कोई रोल ही नहीं होते थे।

आप या तो बाल कलाकार होते थे या फिर सीधे हीरो या कोई अन्य किरदार निभाने वाले अभिनेता बन जाते थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

39 साल पहले Ravindra Jain ने एक भजन में सुना दी थी पूरी 'राम कहानी', आंखों में आंसू ला देते हैं इसके बोल

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

18 साल पुरानी टीवी की Ramayan; रामानंद सागर का बेटा था डायरेक्टर; 300 एपिसोड तक चला था धार्मिक शो

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

रश्मि देसाई के एक्स हसबैंड Nandish Sandhu ने की दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या के शो 'दिल की बेवफाइयां' के प्रोमो ने बढ़ाया फैंस का उत्साह, पहली बार दिखेगी ये जोड़ी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

29 साल पहले मुस्लिम डायरेक्टर ने बनाया था हनुमान जी पर धार्मिक शो, इरफान खान-रवि किशन ने निभाए आइकॉनिक किरदार

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Children's Day Special: कैमरे की लाइट्स और रील्स के दबाव के बीच बचपन को सहेजते नन्हे सितारे

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20 में घसीटा गया 7 साल की तारा का नाम, खौला पिता जय भानुशाली का खून; Mahhi Vij के एक्स पति ने ली कसम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल