माही विज की बेटी का नाम घसीटने पर नाराज हुए जय भानुशाली/ फोटो- इंस्टाग्राम बिग बॉस 20 में तारा का नाम घसीटने पर जय भानुशाली नाराज यंग-कनिका मान पर बेटी का नाम लेने पर भड़के एक्टर एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, ये गेम और भी पेचीदा होता जा रहा है।
कई कंटेस्टेंट के बीच जहां जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ काफी लोग ऐसे हैं, जिनके निशाने पर माही विज हैं। बीते दिनों हुए नॉमिनेशन और कैप्टेन्सी दोनों ही टास्क में माही विज कई घरवालों के निशाने पर आईं। यहां तक कि जिस तरह से कैप्टेनसी टास्क में माही विज की 7 साल की बेटी तारा भानुशाली का नाम घसीटा गया, उसे लेकर अब एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड जय भानुशाली का गुस्सा फूटा है और उन्होंने एक बड़ी कसम ले ली है।
माही विज जो रोबोट बनकर चेयर पर बैठी थीं, उन्हें कैप्टेन्सी टास्क में कुर्सी से उठाने के लिए जिस तरह से यंग डीएसए, उदिति सिंह और कनिका मान ने बेटी का नाम लेकर बुली किया, उसको लेकर जय भानुशाली ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर लिख, "बिग बॉस में जो कुछ भी हुआ है, उसे देखने के बाद मैंने एक पिता के तौर पर ये फैसला लिया है कि मैं अब कभी भी अपने बच्चों को बिग बॉस नहीं देखने दूंगा।
" जय ने नाराजगी जाहिर करते हुए आगे लिखा, "मैंने ये डिसाइड किया था कि मैं कभी भी किसी के गेमप्ले पर अपनी राय नहीं दूंगा और न ही किसी एक इंसान के बारे में बात करूंगा। जहां माही को जरूरत होगी वहां उन्हें अपना सपोर्ट दूंगा। " जय भानुशाली में तारा का नाम लेकर माही को प्रवोक करने वाले यंग डीएसए और कनिका मान को खरी-खोटी सुनाते हुए जय भानुशाली ने आगे लिखा, "एक टास्क के लिए, यंग डीएसए ये बोल रहा है कि मेरे बच्चे जब बड़े होंगे तो अपनी मां के एक्शन पर शर्मिंदा होंगे।
कनिका बोल रही है कि वह माही के बच्चों से कभी नहीं मिलना चाहती और लव गिल की मां मेरी बच्ची को बीच में लाकर माही को ये बोल रही हैं कि कोई तुम्हारी बेटी के बारे में ऐसा बोले तो कैसा लगेगा। " एक्टर ने आगे लिखा, "तारा 7 साल की बच्ची है। वो कोई बिग बॉस की कंटेस्टेंट नहीं है।
किसी को नीचा दिखाने के लिए बच्चों को बीच में लाना बहुत ही बकवास है। मुझे नहीं पता कि हमारे बच्चों को ऐसी चीजों में क्यों घसीटा जा रहा है, जिससे उनका कोई कनेक्शन ही नहीं है? बिग बॉस एक गेम है।
माही से आप किसी बात पर असहमत हो सकते हो। उसके डिसीजन और गेमप्ले को चैलेंज कर सकते हो, लेकिन उनके बच्चों को बीच में लाना, उनके मदरहुड पर सवाल उठाना अपने दायरे की सीमा को लांघना है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं