मंगलवार, 10 नवंबर 2026 05:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 12,434 व्यूज

90s का पॉपुलर सीरियल, आए थे 133 एपिसोड; कहां है क्रूर सिंह जिसने सिर्फ एक शब्द 'यक्कू' कहकर बनाई पहचान

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 04:12 PM IST
90s का पॉपुलर सीरियल, आए थे 133 एपिसोड; कहां है क्रूर सिंह जिसने सिर्फ एक शब्द 'यक्कू' कहकर बनाई पहचान

90 के दशक के लोकप्रिय सीरियल चंद्रकांता में क्रूर सिंह का किरदार निभाने वाले अखिलेंद्र मिश्रा को आज भी उनके 'यक्कू' शब्द के लिए याद किया जाता है। अखिलेंद्र मिश्रा ने निभाया था क्रूर सिंह का रोल अखिलेंद्र मिश्रा ने निभाया क्रूर सिंह का यादगार किरदार 'यक्कू' शब्द से क्रूर सिंह ने बनाई अपनी पहचान दूरदर्शन का लोकप्रिय सीरियल था चंद्रकांता एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

90 के दशक में दूरदर्शन (Doordarshan) पर कई ऐसे सीरियल आते थे जिन्होंने शोज के साथ इसके किरदारों को भी खूब पहचान दी। हम बात कर रहे हैं साल 1994 में आए सीरियल चंद्रकांता की जोकि हर रविवार सुबह 9 बजे प्रसारित होता था। उस समय इस सीरियल का इतना जबरदस्त क्रेज था कि रविवार सुबह 9 बजते ही लोग अपने सारे काम छोड़ देते थे।

उस समय सड़कें और बाजार पूरी तरह सुनसान हो जाते थे और लोग टीवी के सामने बैठ जाते थे। इसी में एक किरदार था क्रूर सिंह का जिसके एक शब्द से लोग उसे आज भी याद करते हैं। बड़ी-बड़ी आंखें, खास अंदाज और चेहरे पर चालाकी यही क्रूर सिंह का अंदाज था।

वह 'यक्कू' कहकर सभी को डरा दिया करता था। इस किरदार को स्क्रीन पर अखिलेंद्र मिश्रा (Akhilendra Mishra) ने निभाया था। इसकी कहानी हिंदी साहित्यकार देवकीनंदन खत्री के 1888 में प्रकाशित उपन्यास पर आधारित थी।

नीरजा गुलेरी के इस शो में राजकुमारी चंद्रकांता और नौगढ़ के राजकुमार वीरेंद्र सिंह की प्रेम कहानी को जादुई दुनिया, तिलिस्म, अय्यारों और सत्ता की साजिशों के साथ पेश किया गया। चंद्रकांता 1994 से 1996 के बीच प्रसारित हुआ था और इसके कुल 133 एपिसोड आए थे। यह किरदार इतना मशहूर हुआ कि अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा को घर-घर में लोग 'क्रूर सिंह' या 'यक्कू' के नाम से जानने लगे और उन्हें अपनी पहचान साबित करने के लिए लोगों को अपनी तस्वीरें तक दिखानी पड़ती थीं।

बात करें सीरियल की कहानी कि तो क्रूर सिंह विजयगढ़ के दीवान का बेटा था। वह राजकुमारी चंद्रकांता से जबरन शादी करना चाहता था ताकि विजयगढ़ का महाराज बन सके। यह शो 1996 में दूरदर्शन और निर्माताओं के बीच हुए कुछ विवादों के कारण अचानक बंद कर दिया गया था।

बाद में इसके पुराने एपिसोड्स और आगे की कहानी को स्टार प्लस और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन जैसे चैनलों पर भी फिर से प्रसारित किया गया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

मुस्लिम एक्टर बना था Ramayan का 'अंगद', 39 साल पहले एक सीन से पाई थी शोहरत; अब कहां है गुम?

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

दीवाली पार्टी में छाए 'कसौटी जिंदगी की' के प्रेरणा और मिस्टर बजाज, रोनित रॉय की इस तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

रामानंद सागर की Ramayan में हनुमान बनने के लिए राजी नहीं थे Dara Singh, एक सपने ने बदला सबकुछ

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: 'आपका फैन हूं लेकिन। ', मोहित चौहान ने सलमान के सामने गाया उनके पिता का गाना, इमोशनल हुए एक्टर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

39 साल पहले जुगाड़ से बना था Ramayan का आइकॉनिक 'जटायु सीन', VFX के बिना रामानंद सागर ने किया था चमत्कार

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: 'उसको पता नहीं है। ',Yung DSA ने गर्लफ्रेंड को 10-12 बार किया चीट, स्काउट के सामने कुबूल की बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल