मंगलवार, 10 नवंबर 2026 05:25 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 6,599 व्यूज

मुस्लिम एक्टर बना था Ramayan का 'अंगद', 39 साल पहले एक सीन से पाई थी शोहरत; अब कहां है गुम?

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 02:34 PM IST
मुस्लिम एक्टर बना था Ramayan का 'अंगद', 39 साल पहले एक सीन से पाई थी शोहरत; अब कहां है गुम?

दूरदर्शन के टीवी शो रामायण में अंगद का किरदार निभाने वाला एक्टर आज कल कहां है, आइए जानते हैं। रामायण में अंगद में बना था एक्टर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1987 में दूरदर्शन (Doordarshan) टीवी चैनल पर रामायण शो को प्रसारित किया गया था।

रामायण की कास्ट के बारे में आज भी चर्चा की जाती है, जो इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है। रामानंद सागर द्वारा बनाई गई टीवी की रामायण में एक मुस्लिम एक्टर ने अंगद की भूमिका को निभाया था। आज 39 साल बाद टीवी के अंगद (Ramayan Tv Show Angad) कहां गुम हैं और क्या करते हैं।

आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। जिस अभिनेता ने दूरदर्शन की रामायण में अंगद का किरदार निभाया था, उनका नाम बशीर खान (Bashir Khan) है। असल जिंदगी में बशीर मुस्लिम समुदाय से नाता रखते थे, इसके बावजूद उन्होंने धार्मिक शो रामायण में किष्किंधा के वानराज बालि और तारा के पुत्र अंगद का किरदार निभाया।

अपने दमदार अभिनय के दम पर बशीर ने अंगद के किरदार को हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया। आज भी बशीर को दूरदर्शन की रामायण (Ramayan) के अंगद के रूप में याद किया जाता है। बशीर खान ने रामायण टीवी शो के अलावा विक्रम-बेताल धारावाहिक में भी अहम किरदार निभाया था।

हालांकि, उनको सबसे अधिक लोकप्रियता रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण के जरिए ही मिली, जो आज भी कायम है। अगर आपने रामायण टीवी शो देखा है तो आपको याद होगा कि इसमें अंगद का लंकापति रावण के सभा कक्षा में एक संवाद है, जो उनके पैर को हिलाने से संबंधित था। इस सीन की वजह से बशीर खान अंगद के किरदार में हमेशा के लिए अमर हो गए और इस सीन की बदौलत बतौर एक्टर बशीर को सिनेमा जगत में स्टारडम के साथ-साथ नई पहचान मिली।

रामायण टीवी शो करीब 4 दशक का समय बीत चुका है। बशीर खान के बारे में सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अधिक जानकारी मौजूद नहीं हैं। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि रामायण से फेम कमाने के बाद बशीर को मनमुताबिक रोल नहीं मिले और इस वजह से वह अभिनय की दुनिया से दूर गए।

आज के समय में वह कहां और क्या कर रहे हैं, इसकी कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

90s का पॉपुलर सीरियल, आए थे 133 एपिसोड; कहां है क्रूर सिंह जिसने सिर्फ एक शब्द 'यक्कू' कहकर बनाई पहचान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

दीवाली पार्टी में छाए 'कसौटी जिंदगी की' के प्रेरणा और मिस्टर बजाज, रोनित रॉय की इस तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

रामानंद सागर की Ramayan में हनुमान बनने के लिए राजी नहीं थे Dara Singh, एक सपने ने बदला सबकुछ

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: 'आपका फैन हूं लेकिन। ', मोहित चौहान ने सलमान के सामने गाया उनके पिता का गाना, इमोशनल हुए एक्टर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

39 साल पहले जुगाड़ से बना था Ramayan का आइकॉनिक 'जटायु सीन', VFX के बिना रामानंद सागर ने किया था चमत्कार

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: 'उसको पता नहीं है। ',Yung DSA ने गर्लफ्रेंड को 10-12 बार किया चीट, स्काउट के सामने कुबूल की बात

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल