बुधवार, 11 नवंबर 2026 11:22 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 2,747 व्यूज

'दिन के 10 रुपये कमाता। ',मुनव्वर फारुकी को आठ साल की उम्र से करना पड़ा था काम, पढ़ाई छूटने का नहीं है अफसोस

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 10:29 AM IST
'दिन के 10 रुपये कमाता। ',मुनव्वर फारुकी को आठ साल की उम्र से करना पड़ा था काम, पढ़ाई छूटने का नहीं है अफसोस

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अपने शुरुआती संघर्षों की कहानी शेयर की। एक्टर ने बताया कि कैसे उन्होंने आठ साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। मुनव्वर ने 8 साल की उम्र से काम करना शुरू किया एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को 'लॉक अप' सीजन 1 और 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) जैसे रियलिटी शो जीतने के बाद काफी लोकप्रियता मिली। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों और संघर्षों के बारे में बात की। मुनव्वर ने बताया कि कैसे उन्होंने आठ साल की उम्र में एक छोटी सी दुकान पर काम करना शुरू किया था, जहां उन्हें दिन के सिर्फ 10-20 रुपये मिलते थे।

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे खराब आर्थिक हालात के कारण, एक होनहार छात्र होने के बावजूद उन्हें छठी कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। मुनव्वर पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट, 'सर्विंग इट अप विद सानिया' में शामिल हुए। अपने शुरुआती कामों को याद करते हुए उन्होंने कहा,'मैं आठ साल का था, जब मैंने काम करना शुरू किया।

मैं एक छोटी सी दुकान पर काम करता था और अलग-अलग चीजें बेचता था। ' 'मैं दिन के 10-20 रुपये कमा लेता था। जब मैं 11 साल का हुआ, तो मैंने एक गिफ्ट शॉप पर काम करना शुरू किया, जहां मैं दो से चार महीने तक रहा।

लेकिन मुझे याद है कि मेरी पहली असली नौकरी एक बर्तन की दुकान पर थी। ' A post shared by Munawar Faruqui (@munawar. faruqui) मुनव्वर ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते थे, लेकिन उनके जीवन के हालात ऐसे थे कि वह छठी कक्षा से आगे नहीं पढ़ पाए।

उन्होंने याद करते हुए बताया कि वह अपनी कक्षा के होनहार छात्रों में से एक थे। उन्होंने कहा कि अपनी पढ़ाई जारी न रख पाने को लेकर उन्हें कभी कोई खास निराशा नहीं हुई। उन्होंने कहा, 'मैं पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन कर नहीं सका।

मैं पढ़ाई में बहुत अच्छा था। मैंने छठी कक्षा तक पढ़ाई की और अपनी क्लास के सबसे अच्छे छात्रों में से एक था। मैं हमेशा फर्स्ट आता था।

लेकिन अपनी पढ़ाई जारी न रख पाने का मुझे कभी कोई खास अफसोस नहीं हुआ, क्योंकि अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो समझ आता है कि मुझे काम करने में कितना मजा आता है। 'मुझे काम करना इतना पसंद है कि मैं रोज काम कर सकता हूं। मुझे छुट्टियां लेना पसंद नहीं है।

मुझे काम करने, पैसे कमाने और मेहनत करने में मजा आता है। मैं इससे कभी थकता नहीं हूं। लोग अक्सर मुझसे कहते हैं कि मैं बहुत मेहनत करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई उतनी ही मेहनत करता है जितनी मैं करता हूं।

' साल 2022 में 'लॉक अप' जीतने से उन्हें काफी पहचान मिली। इसके बाद जनवरी 2024 में उन्होंने 'बिग बॉस 17' भी जीता। उन्होंने 'द ट्रेटर्स इंडिया 2' में भी हिस्सा लिया था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'पति को बीच में मत लाना वरना। ' Mahhi Vij और लव गिल के बीच हुआ जबरदस्त पंगा, रोते-रोते दी काट डालने की धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

65 करोड़ मिले व्यूज, विदेशों में गूंजी जय-जयकार; 39 साल में कोई सीरियल नहीं तोड़ पाया कल्ट शो का रिकॉर्ड

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

90s का पॉपुलर सीरियल, आए थे 133 एपिसोड; कहां है क्रूर सिंह जिसने सिर्फ एक शब्द 'यक्कू' कहकर बनाई पहचान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

मुस्लिम एक्टर बना था Ramayan का 'अंगद', 39 साल पहले एक सीन से पाई थी शोहरत; अब कहां है गुम?

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

दीवाली पार्टी में छाए 'कसौटी जिंदगी की' के प्रेरणा और मिस्टर बजाज, रोनित रॉय की इस तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

रामानंद सागर की Ramayan में हनुमान बनने के लिए राजी नहीं थे Dara Singh, एक सपने ने बदला सबकुछ

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: 'आपका फैन हूं लेकिन। ', मोहित चौहान ने सलमान के सामने गाया उनके पिता का गाना, इमोशनल हुए एक्टर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल