बिग बॉस 20 में माही विज अपनी पर्सनल लाइफ पर चर्चा होने से भावुक हो गईं और उन्होंने लव गिल को चेतावनी दी। 'होमब्रेकर' कहने पर माही और लव के बीच बढ़ा विवाद एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में इस समय जबरदस्त घमासान मचा हुआ है।
घर के अंदर अपनी पर्सनल लाइफ पर चर्चा होने पर माही विज रो पड़ीं। इमोशनल होते हुए उन्होंने लव गिल को चेतावनी दी और कहा,'मेरे पति को कभी भी बीच में मत लाना। ' काफी परेशान दिख रहीं माही ने लव से यह भी गुजारिश की कि वे शो में उनके तलाक का जिक्र न करें।
यह बहस तब शुरू हुई जब पता चला कि माही ने कथित तौर पर लव को 'घर तोड़ने वाली' (होमब्रेकर) कहा था। आने वाले एपिसोड के प्रोमो में, माही को लव से यह कहते हुए देखा जा सकता है,'मेरे तलाक के बारे में बात मत करो। ' अपना बचाव करते हुए, लव बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने कहती हैं कि जैसे इन्होंने मेरे लिए एक शब्द इस्तेमाल किया- होमब्रेकर'।
जब माही रोते हुए कमरे से बाहर जाने लगती हैं, तो वह अपनी चेतावनी दोहराते हुए कहती हैं,'मेरे पति को कभी भी बीच में मत लाना, वरना यहीं काट कर रख दूंगी। ' प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि 'बिग बॉस 20' के बाकी कंटेस्टेंट, माही द्वारा होमब्रेकर शब्द का इस्तेमाल किए जाने को लेकर उनसे सवाल-जवाब करते हैं।
वे पूछते हैं कि जब माही ने खुद किसी के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया है, तो वह दूसरों से यह उम्मीद कैसे कर सकती हैं कि वे कोई पर्सनल कमेंट न करें? Tomorrow Episode Promo: Love, Amrapali & Yung clash with Mahhi over the “Homebreaker” remark, while Love brings up Mahi divorce topic.
@HotstarReality https://t. co/XQuezcm6QJ हालांकि, ऐसा लगता है कि यह बहस किसी टास्क का हिस्सा है, जिसमें कंटेस्टेंट बारी-बारी से माही को खरी-खोटी सुना रहे हैं, जबकि माही के शरीर पर कुछ इंस्ट्रूमेंट्स लगे हुए दिखाई दे रहे हैं जोकि टास्क का हिस्सा हो सकता है। बिग बॉस 20 में माही विज और लव गिल के बीच टकराव तब और बढ़ गया, जब लव ने माही से उस टिप्पणी को लेकर सवाल किया, जिसमें माही ने कथित तौर पर उन्हें होमब्रेकर कहा था।
बताया जाता है कि माही ने यह बात काजी तौकीर और मनीष गोयल के साथ बातचीत के दौरान कही थी, जब लव वहां मौजूद नहीं थीं। लव ने इस निजी टिप्पणी को लेकर माही से सवाल किया, जिससे उनके बीच चल रहा तनाव सबके सामने आ गया। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं