बुधवार, 11 नवंबर 2026 02:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 6,754 व्यूज

65 करोड़ मिले व्यूज, विदेशों में गूंजी जय-जयकार; 39 साल में कोई सीरियल नहीं तोड़ पाया कल्ट शो का रिकॉर्ड

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 06:38 PM IST
65 करोड़ मिले व्यूज, विदेशों में गूंजी जय-जयकार; 39 साल में कोई सीरियल नहीं तोड़ पाया कल्ट शो का रिकॉर्ड

अंतराष्ट्रीय स्तर पर हुई इस सीरियल की जय-जयकार/ फोटो- इंस्टाग्राम दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी सीरियल 39 साल से कोई नहीं तोड़ पाया इंटरनेशनली ये रिकॉर्ड 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा ये सीरियल एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पहले के दौर में टीवी सीरियल की बात ही कुछ और थी।

दूरदर्शन हो या स्टार प्लस या फिर कलर्स इन सभी पर कई ऐसे शोज आए, जिन्होंने 5 से अधिक सालों तक राज किया। जहां आज भी कहानी घर-घर की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, शाका लाका बूम बूम और हातिम जैसे शोज की कहानी लोगों के दिलों में बसी हुई है। वहीं 90 के दशक में Doordarshan पर एक ऐसा शो भी आया था, जिसने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल स्तर पर रिकॉर्ड बनाया था।

कौन सा है वह हिंदी शो, जिसे दुनियाभर की ऑडियंस ने किया पसंद और बना सबसे ज्यादा देखे जाने वाला सीरियल, चलिए बताते हैं। सभी चैनल के शोज को मात देते हुए जिस सीरियल को करोड़ों लोगों ने देखा और सबसे ज्यादा पसंद किया, वह रामानंद सागर की रामायण हैं। 1987 में दूरदर्शन पर आने वाली अरूण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर रामायण को जब कुछ सालों पहले लॉकडाउन के दौरान दोबारा ऑनएयर किया गया था, तो उसे एक दिन में 77 मिलियन यानी कि 7.

7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था। प्रसार भारती ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया था कि यह वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड क्रिएट करने वाला अकेला हिंदी शो है, जिसे एक दिन में 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। बीबीसी की एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, रामानंद सागर की रामायण एक ऐसा भारतीय शो है, जिसे दुनियाभर में 650 मिलियन यानी की 45 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा, जो अपने आप में ही एक बड़ा रिकॉर्ड है।

दूरदर्शन पर लॉकडाउन के दौरान तो शो को काफी पसंद किया ही गया, लेकिन जब यह मूल रूप से 1987 में प्रसारित हुआ था, तब से ही इसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा दी। साल 2003 में रामानंद सागर की रामायण का नाम दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पौराणिक धारावाहिक के रूप लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

शो की इंटरनेशनल लेवल पर इतनी ज्यादा डिमांड थी कि इसे अमेरिका, अफ्रीका सहित कई देशों में भी प्रसारित किया गया था। रामानंद सागर के प्रोडक्शन में बनी रामायण को भारत का बेस्ट माइथोलॉजिकल शो कहा जाता है। इस शो में रणबीर कपूर की रामायणम् में राजा दशरथ का किरदार अदा करने वाले अरूण गोविल ने श्रीराम का किरदार निभाया था।

इसके अलावा दीपिका चिखलिया माता-सीता बनी थीं। आज भी जब अरूण गोविल और दीपिका कहीं जाते हैं, तो उन्हें फैंस इस रोल के लिए उतना ही प्यार देते हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

90s का पॉपुलर सीरियल, आए थे 133 एपिसोड; कहां है क्रूर सिंह जिसने सिर्फ एक शब्द 'यक्कू' कहकर बनाई पहचान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

मुस्लिम एक्टर बना था Ramayan का 'अंगद', 39 साल पहले एक सीन से पाई थी शोहरत; अब कहां है गुम?

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

दीवाली पार्टी में छाए 'कसौटी जिंदगी की' के प्रेरणा और मिस्टर बजाज, रोनित रॉय की इस तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

रामानंद सागर की Ramayan में हनुमान बनने के लिए राजी नहीं थे Dara Singh, एक सपने ने बदला सबकुछ

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: 'आपका फैन हूं लेकिन। ', मोहित चौहान ने सलमान के सामने गाया उनके पिता का गाना, इमोशनल हुए एक्टर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

39 साल पहले जुगाड़ से बना था Ramayan का आइकॉनिक 'जटायु सीन', VFX के बिना रामानंद सागर ने किया था चमत्कार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल