बुधवार, 11 नवंबर 2026 03:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 15,584 व्यूज

रोहित शेट्टी के नाम से वायरल हुआ Bigg Boss 20 का फेक पोस्ट, भड़के Golmaal 5 के डायरेक्टर; फैंस को किया सतर्क

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 02:16 PM IST
रोहित शेट्टी के नाम से वायरल हुआ Bigg Boss 20 का फेक पोस्ट, भड़के Golmaal 5 के डायरेक्टर; फैंस को किया सतर्क

रोहित शेट्टी के नाम पर किया गया फेक पोस्ट/ photo- instagram रोहित शेट्टी के नाम से बिग बॉस 20 का फेक पोस्ट वायरल गौरव गुप्ता के रोस्ट पर टिप्पणी वाले पोस्ट पर विवाद रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फैंस को सतर्क किया एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के बीते वीकेंड के वार के बाद से ही रोहित शेट्टी के नाम से एक फेसबुक पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने कॉमेडियन गौरव गुप्ता के रोस्ट को लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी को डिफेंट किया।

अब इस फेक फेसबुक पोस्ट पर खुद गोलमाल 5 के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खुद रिएक्ट करते हुए सख्त चेतावनी दी है। रोहित शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फेसबुक अकाउंट को कॉल आउट किया और फैंस को सतर्क करते हुए इसे फेक बताया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मैं ये क्लियर करना चाहूंगा कि मैं ऑफिशियली सिर्फ इंस्टाग्राम पर हूं।

मेरा फेसबुक और एक्स पर कोई अकाउंट नहीं है। जो भी अकाउंट और प्रोफाइल मेरे नाम से दावा कर रहे हैं, वह सब फेक और अनऑथराइज्ड है। " रोहित शेट्टी ने फैंस को सतर्क करते हुए आगे लिखा, "मैं सभी लोगों से ये गुजारिश करता हूं कि इस तरह के किसी अकाउंट और इस तरह का कंटेंट मैंने लिखा है, इस बात पर यकीन न करें आप सबकी समझ और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

" रोहित शेट्टी का ये क्लेरिफिकेशन बिग बॉस 20 को लेकर एक वायरल पोस्ट पर आया है, जिसमें उन्होंने गौरव गुप्ता को लताड़ लगाई थी। इस फेसबुक पोस्ट पर लिखा था, "फ्रेंडली रोस्टिंग ठीक है, लेकिन रोस्ट करने के नाम पर किसी का मजाक उड़ाना बंद होना चाहिए। हंसाना अच्छी बात है, लेकिन किसी को रुलाकर हंसना अच्छी बात नहीं है।

हर किसी की इज्जत करना सीखो। " गौरव गुप्ता जब बीते वीकेंड बिग बॉस के घर में आए थे, तो उस दौरान उन्होंने लव और स्काउट को ट्रोल करते हुए गेमर की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी का नाम बीच में घसीटा था, जिसकी वजह से दोनों कॉमेडियन पर सलमान के सामने ही भड़क गए थे। उसके बाद जब रोहित शेट्टी के नाम से फेसबुक पर ये पोस्ट वायरल हुआ, वो भी ब्लू टिक के साथ तो कई लोगों ने ये मान लिया की डायरेक्टर कंट्रोवर्सी का हिस्सा बने हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'दिन के 10 रुपये कमाता। ',मुनव्वर फारुकी को आठ साल की उम्र से करना पड़ा था काम, पढ़ाई छूटने का नहीं है अफसोस

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'पति को बीच में मत लाना वरना। ' Mahhi Vij और लव गिल के बीच हुआ जबरदस्त पंगा, रोते-रोते दी काट डालने की धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

65 करोड़ मिले व्यूज, विदेशों में गूंजी जय-जयकार; 39 साल में कोई सीरियल नहीं तोड़ पाया कल्ट शो का रिकॉर्ड

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

90s का पॉपुलर सीरियल, आए थे 133 एपिसोड; कहां है क्रूर सिंह जिसने सिर्फ एक शब्द 'यक्कू' कहकर बनाई पहचान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

मुस्लिम एक्टर बना था Ramayan का 'अंगद', 39 साल पहले एक सीन से पाई थी शोहरत; अब कहां है गुम?

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

दीवाली पार्टी में छाए 'कसौटी जिंदगी की' के प्रेरणा और मिस्टर बजाज, रोनित रॉय की इस तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

रामानंद सागर की Ramayan में हनुमान बनने के लिए राजी नहीं थे Dara Singh, एक सपने ने बदला सबकुछ

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल