सोमवार, 09 नवंबर 2026 09:04 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 11,229 व्यूज

52 साल पहले Dara Singh ने निभाया था कृष्ण 'भगत' का किरदार, 'धन्ना जट्ट' बनकर दिखाई थी गोवर्धन की महिमा

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 06:39 PM IST
52 साल पहले Dara Singh ने निभाया था कृष्ण 'भगत' का किरदार, 'धन्ना जट्ट' बनकर दिखाई थी गोवर्धन की महिमा

52 साल पहले रिलीज हुई फिल्म में 'दारा सिंह' ने 'धन्ना जट्ट' की भूमिका निभाई थी। दारा सिंह ने निभाया था धन्ना जट्ट का किरदार दारा सिंह ने निभाया था धन्ना जट्ट का किरदार एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के बाद मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पावन पर्व प्रकृति, समर्पण और प्रभु के बाल-सुलभ वात्सल्य भाव की पूजा है।

इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अहंकार को तोड़ा था और यह संदेश दिया था कि ईश्वर आडंबर, कर्मकांड या दिखावे से नहीं, बल्कि सहज, सरल और निश्छल प्रेम से रीझते हैं। भारतीय सिनेमा में इसी भक्ति और मासूम विश्वास को दर्शाती है एक फिल्म 'भगत धन्ना जट्ट'।

1974 में रिलीज हुई इस फिल्म में 'रुस्तम-ए-हिंद' दारा सिंह ने राजस्थान के महान संत धन्ना जी का अमर किरदार निभाया था। संत धन्ना राजस्थान के टोंक जिले के धुंवा कलां गांव के एक सीधे-सादे किसान थे। फिल्म ‘भगत धन्ना जट्ट’ (Bhagat Dhanna Jatt) में दारा सिंह (Dara Singh) का व्यक्तित्व धन्ना के चरित्र में प्राण फूंक देता है।

विशाल कद-काठी के दारा सिंह जब एक भोले किसान के रूप में पर्दे पर आते हैं, तो उनकी एक्टिंग दर्शकों को इमोशनल कर देती है। कहानी में गांव के एक पुरोहित से धन्ना ठाकुर जी की पूजा का विधान पूछते हैं। ब्राह्मण मजाक या पीछा छुड़ाने के लिए उन्हें खेत की एक साधारण गोल शिला थमा देते हैं और कहते हैं, 'इसे भोग लगाए बिना स्वयं अन्न ग्रहण मत करना'।

इसके बाद धन्ना के लिए वह पत्थर साक्षात् भगवान बन जाता है। वह घर जाकर रोटियां बनाते हैं और ठाकुर जी के आगे परोसकर हाथ जोड़कर बैठ जाते हैं और कहते हैं, 'प्रभु, भोजन तैयार है, पहले आप भोग लगाएं, तभी धन्ना खाएगा'। एक दिन बीता, दो दिन बीते, पर पत्थर के भगवान भला कैसे खाते?

धन्ना ने भी अन्न-जल त्याग देता है। जब भक्त की निश्छल जिद्द अपने चरम पर पहुंची, तो भक्त-वत्सल भगवान श्री कृष्ण को पत्थर की शिला से साक्षात प्रकट होना पड़ा और धन्ना के हाथों से रूखी-सूखी रोटी खानी पड़ती है। गोवर्धन पूजा का मूल संदेश भी ‘अन्नकूट’ और ‘सहज समर्पण’ है।

भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को सिखाया था कि ईश्वर कोई दूर गगन में बैठा कठोर शासक नहीं, बल्कि वह तो परिवार के सदस्य के जैसे प्रेम से अर्पित किए गए पत्र, पुष्प, फल या कंद-मूल को भी स्वीकार कर लेता है। फिल्म में यह सीन काफी इमोशनल है जब भगवान कृष्ण स्वयं एक साधारण ग्वाले और खेत मजदूर बनकर धन्ना के खेत जोतते हैं और फसल काटते हैं।

यह सीन गोवर्धन लीला के उसी रूप को दोहराता है जहां भगवान अपने भक्तों की रक्षा और सेवा के लिए स्वयं सेवक बनने में भी संकोच नहीं करते। आमतौर पर पहलवान और एक्शन हीरो के रूप में पहचाने जाने वाले दारा सिंह ने इस फिल्म में भक्ति रस की जो धारा बहाई, वह देखने लायक है। चेहरे की मासूमियत, विशालकाय शरीर के भीतर एक बच्चे जैसी भोली आस्था सचमुच कमाल की है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

टीवी एंकर राबिया अहसान की बेडरूम में हत्या, हिरासत में पति बोला- गलती से चल गई गोली।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

"कपड़े बदलते हुए हिडन कैमरा में बना लिया एक्ट्रेस का पूरा वीडियो। " हसीना ने फिर ऐसे लिया बदला

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर सितारों का जश्न, अगस्त्य नंदा, टिस्का और अदा शर्मा कैसे मनाते हैं 'सिंपल दीवाली'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गोवा में होटल के कमरे से सौरव जोशी ने पत्नी अवंतिका के साथ शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, लोगों को याद आया MMS

मनोरंजन • अखिल भारतीय

23 साल पहले आया Kumar Sanu का 'लव एंथम', चार्टबस्टर में रहा नंबर वन; अक्षय कुमार पर फिल्माया गया गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कैसे Raj Kapoor की एक सीख बनी सिनेमा की नींव ? 'शोले' से लेकर K3G तक, हिंदी फिल्मों में झलकती है श्रीराम कथा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

3 दिन में शूट हुआ था Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर का क्लाईमैक्स, डायरेक्टर संग ले लिया था पंगा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल