सोमवार, 09 नवंबर 2026 09:03 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 14,730 व्यूज

टीवी एंकर राबिया अहसान की बेडरूम में हत्या, हिरासत में पति बोला- गलती से चल गई गोली।

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 07:45 PM IST
टीवी एंकर राबिया अहसान की बेडरूम में हत्या, हिरासत में पति बोला- गलती से चल गई गोली।

News Anchor Rabia Shot Dead: पाकिस्तान के रावलपिंडी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां टीवी न्यूज एंकर राबिया अहसान की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में उनके पति अहसान ताहिर को हिरासत में लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 41 साल की राबिया को रविवार दोपहर करीब 3 बजे उनके बेडरूम में गोली लगी। घटना के समय उनकी मां और बहन घर के बाहर लॉन में थीं।

गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी बहन अलविना कमरे में पहुंचीं। वहां राबिया खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं और उनके पति के हाथ में कथित तौर पर बंदूक थी। पुलिस की शुरुआती जांच में राबिया के गले के नीचे और पीठ के दाहिने हिस्से में गोली लगने की बात सामने आई है।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से . 30 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। रिपोर्ट , घर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि अहसान ताहिर का कहना था कि बंदूक गलती से चल गई थी।

हालांकि, पूछताछ के दौरान वह पिस्टल का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। पाकिस्तान की प्रथम महिला आसिफा भुट्टो जरदारी ने राबिया की हत्या पर दुख जताया है।

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने एक अन्य कामकाजी महिला हीना जावेद की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उस मामले में भी अब तक कोई खास प्रगति नहीं हुई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

"कपड़े बदलते हुए हिडन कैमरा में बना लिया एक्ट्रेस का पूरा वीडियो। " हसीना ने फिर ऐसे लिया बदला

मनोरंजन • अखिल भारतीय

52 साल पहले Dara Singh ने निभाया था कृष्ण 'भगत' का किरदार, 'धन्ना जट्ट' बनकर दिखाई थी गोवर्धन की महिमा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर सितारों का जश्न, अगस्त्य नंदा, टिस्का और अदा शर्मा कैसे मनाते हैं 'सिंपल दीवाली'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गोवा में होटल के कमरे से सौरव जोशी ने पत्नी अवंतिका के साथ शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, लोगों को याद आया MMS

मनोरंजन • अखिल भारतीय

23 साल पहले आया Kumar Sanu का 'लव एंथम', चार्टबस्टर में रहा नंबर वन; अक्षय कुमार पर फिल्माया गया गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कैसे Raj Kapoor की एक सीख बनी सिनेमा की नींव ? 'शोले' से लेकर K3G तक, हिंदी फिल्मों में झलकती है श्रीराम कथा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

3 दिन में शूट हुआ था Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर का क्लाईमैक्स, डायरेक्टर संग ले लिया था पंगा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल