Sonarika Bhadoria Hidden Camera Incident: टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने अपने साथ हुई एक डरावनी घटना का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में एक शख्स ने कपड़े बदलते समय छिपकर उनका वीडियो बनाने की कोशिश की थी।
कमरे में मिला छिपा हुआ फोन सोनारिका ने बताया कि वह एक टीवी शो की शूटिंग कर रही थीं। उस समय कलाकारों को वैनिटी वैन की जगह कमरे दिए जाते थे। एक दिन जब वह कपड़े बदल रही थीं, तभी उनकी मां को कुछ गड़बड़ लगी।
जांच करने पर कमरे में लकड़ी के अंदर छिपा हुआ मोबाइल फोन मिला। इसी फोन से उनकी रिकॉर्डिंग की जा रही थी। सोनारिका के मुताबिक, इस हरकत के पीछे सेट पर काम करने वाला एक शख्स था।
जब वह पकड़ा गया तो एक्ट्रेस को बहुत गुस्सा आया। उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उनके हाथों की चूड़ियां तक टूट गई थीं।
A post shared by Sonarika Bhadoria (@bsonarika) एक्ट्रेस ने इसी बातचीत में कास्टिंग काउच का अनुभव भी बताया। उन्होंने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में कुछ लोगों ने उन्हें गलत इरादे से मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने ऐसे लोगों को साफ मना कर दिया। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं