गुरुवार, 05 नवंबर 2026 03:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति New Delhi 19,597 व्यूज

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित, दिल्ली रैली में शामिल नहीं होने पर गिरी गाज

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 02:00 AM IST
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित, दिल्ली रैली में शामिल नहीं होने पर गिरी गाज

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित (फोटो- सोशल मीडिया) बिना नोटिस निलंबन की कार्रवाई पर आपत्ति, केंद्रीय संगठन से होगी शिकायत कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है भोपाल। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को हुई कांग्रेस की वोट चोरी रैली में अनुपस्थित रहने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदेश महासचिव रोहित राजौरिया ने कहा कि बिना नोटिस दिए यह कदम उठाया गया। उन्होंने केंद्रीय संगठन से शिकायत करने की बात कही। अन्य पदाधिकारियों ने भी कारण जाने बिना कार्रवाई पर आपत्ति जताई।

राजौरिया के मुताबिक, उनके चाचा की तेरहवीं दो दिन पहले थी और घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना था। संगठन पदाधिकारियों को इसकी जानकारी थी। उन्होंने कहा कि वह संगठन के अन्य आंदोलनों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

वहीं, प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि निलंबन केंद्रीय संगठन के निर्देश पर हुआ है। सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। अनुपस्थिति का कारण मान्य होने पर निलंबन समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।

बता दें कि वोट चोरी रैली में अनुपस्थित रहने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नौ जिला अध्यक्ष, सात प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 प्रदेश सचिव सहित कुल 60 पदाधिकारियों के निलंबन का आदेश मंगलवार को जारी किया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

अग्निवीरों को मिला 2 साल की अतिरिक्त सेवा का तोहफा, भाजपा ने कहा- 'इससे सुरक्षित बनेगा भारत'

राजनीति • अखिल भारतीय

ट्रंप की ‘स्पेस में स्वतंत्रता’ घोषणा से चंद्रमा पर नया मुकाबला, अंतरिक्ष रेस में भारत के लिए बड़ी चुनौती

राजनीति • अखिल भारतीय

US मिडटर्म चुनाव रिजल्ट: भारत के लिए राहत के साथ चुनौती भी, किन बातों का रखना होगा ध्यान?

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली मतदाता सूची मामला: चुनाव आयोग के 'फॉर्म 6' स्पष्टीकरण पर सुप्रीम कोर्ट में 19 नवंबर को सुनवाई

राजनीति • अखिल भारतीय

जिन राज्यों में एसआईआर चल रहा है, वहां भी अब फॉर्म-6 से घोषणा पत्र को किया गया अलग

राजनीति • अखिल भारतीय

केरलम में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच के आदेश, दो करोड़ की रिश्वत का आरोप

राजनीति • अखिल भारतीय

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को टैरिफ पर मिलेगी राहत? रूसी तेल खरीद पर चुनौती संभव

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल