गुरुवार, 05 नवंबर 2026 03:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 1,586 व्यूज

अग्निवीरों को मिला 2 साल की अतिरिक्त सेवा का तोहफा, भाजपा ने कहा- 'इससे सुरक्षित बनेगा भारत'

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 02:00 AM IST
अग्निवीरों को मिला 2 साल की अतिरिक्त सेवा का तोहफा, भाजपा ने कहा- 'इससे सुरक्षित बनेगा भारत'

अग्निवीरों पर मंत्रिमंडल का फैसला महत्वपूर्ण, इससे सेना एवं युवा सशक्त होंगे: भाजपा भाजपा ने कहा अग्निवीरों पर मंत्रिमंडल का फैसला महत्वपूर्ण, इससे सेना एवं युवा सशक्त होंगे अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव के तहत सरकार ने बुधवार को घोषणा की । भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने चार वर्ष की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को महत्वपूर्ण बताते हुए बुधवार को कहा कि इससे सेना एवं युवा सशक्त होंगे तथा भारत सुरक्षित बनेगा।

अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव के तहत सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर सेना से बाहर होने वाले अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित पात्रता मानदंड पूरे करने पर उन्हें स्थायी भर्ती का अवसर मिलेगा।

बलूनी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अग्निवीरों के लिए ‘सेकंड टूर आफ ड्यूटी’ (सेवा का दूसरा कार्यकाल) को मंजूरी देकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा- "सशक्त युवा, सशक्त सेना, सुरक्षित भारत।

" बलूनी ने बताया कि इस निर्णय से अग्निवीर कुल छह वर्ष तक देश की रक्षा में अपना योगदान दे सकेंगे। यही नहीं, उनके पास सैन्य बलों में नियमित भर्ती का भी मौका होगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • New Delhi

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 60 पदाधिकारी निलंबित, दिल्ली रैली में शामिल नहीं होने पर गिरी गाज

राजनीति • अखिल भारतीय

ट्रंप की ‘स्पेस में स्वतंत्रता’ घोषणा से चंद्रमा पर नया मुकाबला, अंतरिक्ष रेस में भारत के लिए बड़ी चुनौती

राजनीति • अखिल भारतीय

US मिडटर्म चुनाव रिजल्ट: भारत के लिए राहत के साथ चुनौती भी, किन बातों का रखना होगा ध्यान?

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली मतदाता सूची मामला: चुनाव आयोग के 'फॉर्म 6' स्पष्टीकरण पर सुप्रीम कोर्ट में 19 नवंबर को सुनवाई

राजनीति • अखिल भारतीय

जिन राज्यों में एसआईआर चल रहा है, वहां भी अब फॉर्म-6 से घोषणा पत्र को किया गया अलग

राजनीति • अखिल भारतीय

केरलम में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच के आदेश, दो करोड़ की रिश्वत का आरोप

राजनीति • अखिल भारतीय

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को टैरिफ पर मिलेगी राहत? रूसी तेल खरीद पर चुनौती संभव

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल