शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 10:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
क्राइम अखिल भारतीय 5,335 व्यूज

असम में बाल विवाह के खिलाफ 2021 से अब तक 6705 गिरफ्तारियां, सीएम हिमंत का बड़ा बयान

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 08:50 PM IST
असम में बाल विवाह के खिलाफ 2021 से अब तक 6705 गिरफ्तारियां, सीएम हिमंत का बड़ा बयान

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि 2021 से बाल विवाह के खिलाफ अभियान में 6,705 गिरफ्तारियां हुई हैं। असम में 2021 से बाल विवाह रोकने के लिए 6,705 गिरफ्तारियां हुईं:हिमंत। (फोटो 2021 से बाल विवाह के खिलाफ 6,705 गिरफ्तारियां हुईं।

सरकार बाल विवाह उन्मूलन के लिए लगातार अभियान चला रही है। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 'निजुत मोइना योजना' शुरू। डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 2021 से बाल विवाह के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस दौरान अब तक 6,705 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने का सरकार का संकल्प अडिग है।

उन्होंने कहा कि किसी भी बच्ची को जबरन विवाह के कारण अपना बचपन कुर्बान नहीं करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को पहली बार मनाए जा रहे बाल, कम उम्र और जबरन विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सरमा ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में असम के प्रयासों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि सरकार की रणनीति केवल गिरफ्तारियों और सख्त कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि जागरूकता फैलाने और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। सरमा ने मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना को इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इसके तहत छात्राओं को स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी करने तक हर महीने 2,500 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे पढ़ाई जारी रख सकें और कम उम्र में विवाह से बच सकें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

केरलम में दूसरी पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद, बच्चों को ट्रेन में लावारिस छोड़कर भाग गया था हत्यारा

क्राइम • अखिल भारतीय

किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

सट्टा किंग पर ED का शिकंजा: महादेव एप प्रमोटर सौरभ के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई शहरों में ली गई तलाशी

क्राइम • अखिल भारतीय

ओजोन ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने जब्त की 702 करोड़ की संपत्ति, घर खरीदारों के साथ हुआ बड़ा धोखा

क्राइम • अखिल भारतीय

सबवेंशन धोखाधड़ी मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अभियोजन की मंजूरी देने का आदेश

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु: बाइक चोरी के शक में चार युवकों ने दोस्त को बेरहमी से पीटा, अस्पताल ले जाने के बजाय पिलाया ORS; मौत

क्राइम • Pune

पुणे में कानून का खौफ खत्म: ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटते ले गया थार ड्राइवर, वीडियो वायरल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल