शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 10:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
क्राइम अखिल भारतीय 4,946 व्यूज

केरलम में दूसरी पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद, बच्चों को ट्रेन में लावारिस छोड़कर भाग गया था हत्यारा

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 09:23 PM IST
केरलम में दूसरी पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद, बच्चों को ट्रेन में लावारिस छोड़कर भाग गया था हत्यारा

कन्नूर की एक अदालत ने मंजूनाथ पीआर को 2017 में अपनी दूसरी पत्नी शोभा की हत्या और बच्चों को ट्रेन में छोड़ने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। केरलम में दूसरी पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद (प्रतीकात्मक फोटो) मंजूनाथ पीआर को पत्नी की हत्या का दोषी ठहराया गया।

अदालत ने दोषी को उम्रकैद और तीन लाख जुर्माना सुनाया। बच्चों को 1. 25 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश।

डिजिटल डेस्क, कन्नूर। केरलम की एक अदालत ने शुक्रवार को कर्नाटक निवासी मंजूनाथ पीआर को 2017 में अपनी दूसरी पत्नी की हत्या करने और उसके दो छोटे बच्चों को ट्रेन में लावारिस छोड़ने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर कुल तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

थालास्सेरी के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश डेनी सीजे ने मंजूनाथ को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (सुबूत मिटाने) और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने जुर्माने की राशि में से 1. 25 लाख रुपये प्रत्येक बच्चे को मुआवजे के रूप में देने का आदेश दिया।

मामला तुमकुरु निवासी शोभा की हत्या से जुड़ा है। 21 जनवरी 2017 को इरिट्टी के पुराने पुल के पास एक कुएं से उनका सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। जांच में पता चला कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।

अभियोजन , मंजूनाथ ने 14 जनवरी को शोभा की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था। इसके बाद वह उनके पांच और चार साल के बच्चों को बेंगलुरु ले गया और 17 जनवरी को मुंबई जाने वाली ट्रेन में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाद में दोनों बच्चों को मुंबई से बरामद किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

असम में बाल विवाह के खिलाफ 2021 से अब तक 6705 गिरफ्तारियां, सीएम हिमंत का बड़ा बयान

क्राइम • अखिल भारतीय

किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

सट्टा किंग पर ED का शिकंजा: महादेव एप प्रमोटर सौरभ के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई शहरों में ली गई तलाशी

क्राइम • अखिल भारतीय

ओजोन ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने जब्त की 702 करोड़ की संपत्ति, घर खरीदारों के साथ हुआ बड़ा धोखा

क्राइम • अखिल भारतीय

सबवेंशन धोखाधड़ी मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अभियोजन की मंजूरी देने का आदेश

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु: बाइक चोरी के शक में चार युवकों ने दोस्त को बेरहमी से पीटा, अस्पताल ले जाने के बजाय पिलाया ORS; मौत

क्राइम • Pune

पुणे में कानून का खौफ खत्म: ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटते ले गया थार ड्राइवर, वीडियो वायरल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल