शनिवार, 28 नवंबर 2026 09:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल Surat 13,931 व्यूज

मधेपुरा सदर अस्पताल में बनेगा खूबसूरत पार्क, मरीजों और परिजनों को मिलेगा सुकून का माहौल

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 08:01 PM IST
मधेपुरा सदर अस्पताल में बनेगा खूबसूरत पार्क, मरीजों और परिजनों को मिलेगा सुकून का माहौल

पटना/मधेपुरा। बिहार सरकार राज्य के शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने और लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पार्कों के निर्माण एवं पुनर्विकास पर जोर दे रही है। इसी पहल के तहत मधेपुरा सदर अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए करीब 3,000 वर्गफीट क्षेत्र में एक सुंदर और आकर्षक पार्क विकसित किया जाएगा।

इस पार्क के निर्माण से अस्पताल परिसर में हरियाली बढ़ने के साथ लोगों को बैठने और मानसिक सुकून पाने की सुविधा मिलेगी। राज्य में बुडको (BUIDCo), नगर विकास विभाग और अमृत 2. 0 योजना के तहत विभिन्न पार्कों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है।

इन परियोजनाओं में वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम, योगा शेड, बच्चों के लिए झूले, बुजुर्गों के बैठने की व्यवस्था और पर्याप्त रोशनी जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. विपिन कुमार गुप्ता , अस्पताल परिसर को पर्यावरण के अनुकूल और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, डीपीएम प्रिंस राय ने बताया कि पार्क का निर्माण एमएलसी और विधायक कोष के सहयोग से कराया जाएगा। पार्क में लोगों के बैठने के लिए मजबूत पत्थर का चबूतरा बनाया जाएगा। इसके अलावा, अलग-अलग स्थानों पर ग्रेनाइट की बेंच लगाई जाएंगी, ताकि मरीजों के परिजनों और बुजुर्गों को आराम करने की सुविधा मिल सके।

पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आकर्षक वाटर फाउंटेन भी लगाया जाएगा। पार्क के चारों ओर रेडीमेड घास बिछाई जाएगी। इसके साथ ही रंग-बिरंगे फूल और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे।

हरियाली और आकर्षक सजावट से अस्पताल परिसर का वातावरण पहले से अधिक सुंदर और खुशनुमा बनेगा। अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को अक्सर तनावपूर्ण परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में पार्क में कुछ समय बिताने से उन्हें शांत वातावरण मिलेगा।

यह पहल अस्पताल परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में भी मददगार होगी। मधेपुरा के स्थानीय निवासी और कंटेंट क्रिएटर मौसम कुमार का कहना है कि अस्पताल जैसी जगहों पर पार्क का निर्माण केवल खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि वहां आने वाले लोगों की जरूरत को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

वहीं, मधेपुरा विश्वविद्यालय की प्रोफेसर शशि झा के मुताबिक, अस्पताल परिसर में पार्क विकसित करने का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को शांत एवं हरा-भरा वातावरण उपलब्ध कराना है। इससे तनाव कम करने और मरीजों को मानसिक सुकून देने में मदद मिल सकती है। अस्पताल प्रशासन की इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है।

उम्मीद है कि कोष से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने और निर्माण कार्य शुरू होने के बाद जल्द ही यह पार्क बनकर तैयार होगा। इससे मधेपुरा सदर अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर एवं सुकूनदायक वातावरण मिल सकेगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: रीवा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए CM मोहन यादव, कांग्रेस पर साधा निशान

स्पेशल • अखिल भारतीय

सोनपुर मेले में मंत्री श्रवण कुमार ने किया ग्राम श्री मंडप और प्रदर्शनी पंडाल का उद्घाटन, महिला उद्यमिता पर दिया जोर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'2 हजार रुपये लेना भ्रष्टाचार नहीं है', रिश्वत की शिकायत पर ये क्या बोल गईं मंत्री बेबी रानी मौर्य? मची सनसनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Thiruparankundram: 30 किलो घी, 50 मीटर बाती और CRPF का पहरा, SC की सख्ती के बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या CM विजय के इशारे पर रोकी गई थी कार्तिगई दीपम की रस्म? SC ने मांगे फोन रिकॉर्ड, अब 15 दिसंबर को खुलेगा राज

स्पेशल • अखिल भारतीय

'फैमिली प्लानिंग करने वालों को कम सीटें?' परिसीमन बिल पर Javed Akhtar ने सरेआम उठाए सवाल, बोले- नजर रखूंगा

स्पेशल • अखिल भारतीय

मंडला के इतिहास में मैथिलों का योगदान अविस्मरणीय, राजपुरोहित से लेकर राजनीति और बौद्धिक नेतृत्व तक विशिष्ट पहच

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल